LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

इन आदतों से खुद को रखें दूर वरना हो जाएंगे बर्बाद, कभी नहीं बन पाएंगे सफल

हमारे जीवन में बहुत सी चीजें खराब होती है। इसका कारण एक हमारी आदत भी है। कुछ आदतें इतनी खराब होती है कि वो हमें बर्बाद कर देती है।

इन आदतों से खुद को रखें दूर वरना हो जाएंगे बर्बाद, कभी नहीं

कहा जाता है कि इंसान को उसकी आदतें ही उसे सफल बनाती है। जैसी आपकी आदत है वैसा ही आपका व्यक्तित्व बनेगा और आप अपने जीवन में उसी अनुसार आगे बढ़ेंगे 20वीं साड़ी के सबसे बड़े आचार्य चाणक्य ने पहले ही अपनी नीति में इन बातों को उजागर कर रखा है जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे आआदम अपनी गलत आदतों के कारण खुद को असफल बनाने की ओर बढ़ जाता है। अगर आप अपने जीवन में इन गलत आदतों को नहीं छोड़ेंगे तो आप हमेशा हर क्षेत्र में पीछे ही रह जाएंगे और कभी भी समय रहते खुद को सफल इंसान नहीं बना पाएंगे। तो आईए जानते हैं क्या है वह गलत आदतें जो आपको बर्बादी की राह पर ले जाती है। 


दरअसल आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में दोनों ही बातों का वर्णन किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे आप खुद को सफल बना सकते हैं और किन आदतों का अनुसरण ना करके आप खुद को बर्बादी की राह पर जाने से बचा सकते हैं। आचार्य चाणक्य ने युद्ध मैदान से लेकर गृहस्थ जीवन की बारीकियों को समझाने के लिए, आचार्य ने कई नीतियां गढ़ीं। अपनी इन्हीं नीतियों में उन्होंने कुछ ऐसी आदतों का भी जिक्र किया है, जो किसी भी व्यक्ति की तरक्की में बाधा बन सकती है। आचार्य की मानें तो अपनी इन्हीं आदतों की वजह से एक व्यक्ति अपने जीवन में कभी भी सफल नहीं हो पाता।

Diarch GO


बता दें कि आचार्य की मानें तो अनवस्थित यस्य न जने न वने सुखम्, जनो दहति संसर्गात् वनं संगविवर्जनात।" जिसका मतलब है कि जिसका मन अशांत है उसे कहीं भी सुख नहीं मिलता, ऐसे में वो दर बदर भटकता ही रहता है। आचार्य चाणक्य नीति अनुसार जो व्यक्ति अपने जीवन में अपने मां पर संयम नहीं रख पाता है वह जीवन भर बेहद दुखी रहता है और किसी भी क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ पाता है उसका हर वक्त मन भटकता है और वह इधर-उधर की बातों में लगा रहता है। वहीं, उनका मानना था कि हर किसी को अपने जीवन में सकारात्मक सोच रखनी चाहिए जो भी व्यक्ति नकारात्मक सोच के साथ किसी भी कार्य में खुद को लगता है उसका असफल होना निश्चित है उसे कभी भी आगे बढ़ने का मौका नहीं मिलेगा। 


वही आचार्य चाणक्य मानना है कि जो आदमी हमेशा अपने पास्ट में अटका रहता है वह कभी भी आगे नहीं बढ़ पाता है वह हमेशा आत्मविश्वास की कमी महसूस करता है। जीवन में सफलता तभी मिलेगी, जब आपको खुद पर यकीन होगा। जिस व्यक्ति को खुद पर ही विश्वास नहीं होगा, वो जीवन में कभी भी सफल नहीं हो सकता। ये कहना गलत नहीं होगा कि सफल होने के लिए आत्मविश्वास का होना जरूरी है।

NSIT
Nsmch