LATEST NEWS

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

किचन में मौजूद इस सामान से मां लक्ष्मी होतीं हैं आकर्षित, जानें कैसे चढ़ाएं

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लोग तरह-तरह के हतकंड़े अपनाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि किचन में एक ऐसा सामान है जो आप पर मां लक्ष्मी की कृपा को बनाए रखेगा।

किचन में मौजूद इस सामान से मां लक्ष्मी होतीं हैं आकर्षित, जा

हर घर में मां लक्ष्मी का पूजन होता है। उनका एक अलग स्थान है। वे हर व्यक्ति के लिए महत्व रखती हैं, क्योंकि हर कोई अपने जीवन में धनी बनना चाहता है। ऐसे में माता उन भक्तों को सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं, जो इसके हकदार होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि किचन में एक सामान मिलता है जो आप माता लक्ष्मी को चढ़ा सकते हैं। इससे आपको धन की प्राप्ती होगी। 

धार्मिक मान्यता है कि देवी की पूजा करने से आर्थिक पेरशानियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है। सप्ताह में शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि माता लक्ष्मी को धनिया बेहद पसंद है। वहीं, धनिया को धन आकर्षित करने वाला भी माना गया है। धनिया को माता के चरणों में अर्पित करने पर धन में वृद्धि होती है। वहीं, माता लक्ष्मी को धनिया चढ़ाने के साथ ही आप पूजा में दीपक भी जलाएं और फूल भी अर्पित करें। इस उपाय से घर में कभी धन धान्य की कमी नहीं होती है। 

Diarch GO

धनिया जीवन में समृद्धि का भी संचार करता है। ऐसे में आप धनिया को अपने घर के मुख्य द्वार पर रखें। इस उपाय से घर में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में सुख-शांति आती है। इसके अलावा अगर आप धनिया को कपड़े की पोटली में रखकर तिजोरी में रखते हैं, तो आपकी आर्थिक स्थिति ठीक होती है। धनिया का ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्व बताया गया है और इसे माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। कहा जाता है कि धनिया के उपयोग से ना सिर्फ धन आकर्षित होता है, बल्कि धनिया को कोने में रखने से वास्तु दोषों से भी मुक्ति मिल सकती है।