LATEST NEWS

  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश
  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

  • जन सुराज के नवादा जिला प्रभारी का इस्तीफा, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सभी पदों से दिया त्यागपत्र
  • जन सुराज के नवादा जिला प्रभारी का इस्तीफा, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी की हार की नैतिक

  • Bihar News : मोकामा में होमगार्ड जवान ने पेश की बहादुरी की मिसाल, गंगा में डूब रही महिला को जान पर खेलकर बचाया
  • Bihar News : मोकामा में होमगार्ड जवान ने पेश की बहादुरी की मिसाल, गंगा में डूब रही महिला

  • छठ महापर्व को लेकर पटना नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, बाढ़ से क्षतिग्रस्त सीढ़ियों एवं पोर्टिको की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
  • छठ महापर्व को लेकर पटना नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, बाढ़ से क्षतिग्रस्त सीढ़ियों एवं पोर्टिको

  • Bihar News : बिहार विधान परिषद् चुनाव में RJD को मिली दूसरी कामयाबी, दरभंगा स्नातक चुनाव में अनिल झा ने बीजेपी प्रत्याशी को हराया
  • Bihar News : बिहार विधान परिषद् चुनाव में RJD को मिली दूसरी कामयाबी, दरभंगा स्नातक चुनाव में अनिल

दीपावली की रात इन उपायों को जरूर करें, धन-धान्य में नहीं होगी कमी

दीपावली आने वाला है, ऐसे में इन उपायों को कर के आप अपने जीवन की कुछ परेशानियों को बिल्कुल दूर कर सकते हैं।

दीपावली की रात इन उपायों को जरूर करें, धन-धान्य में नहीं होग

साल 2024 में दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर गुरुवार को मनाया जा रहा है। इस दिन आर्थिक तंगी के लिए उपाय करने से आपको कई सारे फायदे हो सकते हैं और लक्ष्मी जी की कृपा आप पर बनी रह सकती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दीपावली की रात माता लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और घर-घर जाकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देती है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि दीपावली की रात को महानिशा की रात भी कहा जाता है। इस रात अगर कुछ ज्योतिष उपाय किया जाए तो माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साल भर धन की कमी नहीं होती है। आईए जानते हैं दीपावली की रात किए जाने वाले इन विशेष उपायों के बारे में।

दीपावली पर झाड़ू का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। झाड़ू के दान से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। दीपावली के दिन तिजोरी में पीली कौड़िया रखें। पीली कौड़ी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसके लिए आप दीपावली के दिन सफेद कौड़ियों को हल्दी में भिगोकर रखें और लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें।

माता लक्ष्मी की कृपा आपके परिवार वालों पर हमेशा बनी रहे इसके लिए लक्ष्मी पूजन में सात मुख वाला घी के दीपक जलाएं दीपावली वाले दिन यह कार्य अवश्य करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता लक्ष्मी के सामने सात मुंह वाले दिया बाती वाला घी का दीपक जलाने से अच्छा धन लाभ होता है और परिवार के सभी सदस्यों की आर्थिक उन्नति भी होती है।

NSIT
Nsmch

दीपावली के दिन आर्थिक स्थिति साल भर अच्छी बनी रहे और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहे उसके लिए अशोक के पेड़ की जड़ को गंगाजल से धोकर तिजोरी या धन के स्थान पर रखें।

दीपावली की रात 5 सुपारी पांच हल्दी की गांठ पांच कौड़ी और पांच गोमती चक्र को लेकर उनको लाल कपड़े में बांध ले। लक्ष्मी पूजन स्थल पर रख दे। माता लक्ष्मी और भगवान गणेश के साथ उनकी भी पूजा अर्चना करें। पूजा के बाद घर या व्यवसाय स्थल की चौखट पर इसको बांध दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आगमन होगा और आर्थिक समस्याएं भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।

नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के लिए दीपावली की रात लक्ष्मी पूजन के समय पूजन सामग्री के साथ चने की दाल भी माता लक्ष्मी को अर्पित करें। फिर इस दाल का इकट्ठा करके पीपल के पेड़ पर अर्पित कर दें। ऐसा करने से तरक्की के शुभ योग बनते हैं। और माता लक्ष्मी की कृपा से जीवन में धन्यवाद की कभी-कभी नहीं होती है।