LATEST NEWS

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम का बदलने लगा मिजाज, दिन में धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक, इन

  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी  जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई सामने
  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई

दीपावली के दिन भूल कर भी इन चीजों का दान न करें, आपके घर से लक्ष्मी हो सकती है वापस

दीपावली के दिन लोग खुशियां एक दूसरे से बांटते हैं। लेकिन माना जाता है कि की दीपावली के दिन किसी को भी इन चीजों का दान या आदान-प्रदान नहीं करना चाहिए। नहीं तो इससे मां लक्ष्मी रूठ कर चली जाती हैं।

दीपावली के दिन भूल कर भी इन चीजों का दान न करें, आपके घर से

दीपावली के त्योहार की शुरूआत हो चुकी है। ऐसे में इस दिन कुछ ऐसी चीजें नहीं करनी चाहिए जिससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाएं। इस दिन लोग एक दूसरे के घर आते-जाते हैं। एक दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें है जो दीपावली की शाम नहीं देना चाहिए। चलिए जानते हैं वो क्या चीज है जिसका दीपावली के दिन आदान-प्रदान नहीं करना चाहिए। 

दिवाली को हिंदू धर्म में सबसे बड़े और खास त्योहारों में से एक माना जाता है। इस साल 31 अक्टूबर को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। दीपावली के दिन लोग अपने प्रियजनों और रिश्तेदारों को उपहार और मिठाइयां देते हैं। दिवाली के दिन इन चीजों को दान करने से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। दीपावली के दिन तेल और घी का दान नहीं करना चाहिए। इस दिन आग को बढ़ावा देने वाली चीजों का लेनदेन करना अशुभ माना गया है। इसके साथ ही किसी को उधार नहीं देना चाहिए। 

Diarch GO

धनतेरस और दिवाली की शाम का भूलकर किसी को चीनी नहीं देनी चाहिए, चीनी का संबंध माता लक्ष्मी से माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गन्ना माता लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है और गन्ने से ही चीनी बनाई जाती है। ऐसे में मान्यता है कि धनतेरस व दिवाली की शाम किसी को भी चीनी नहीं देना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और धन धान्य में कमी आती है। दिवाली के दिन नमक का दान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि दिवाली के दिन नमक दान करने से रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। 

लोहे की चीजें दुर्भाग्य और विपत्ति को आकर्षित करती है। साथ ही लोहे का संबंध राहु से माना जाता है, इसलिए दिवाली के दिन इन चीजों का भी दान नहीं करना चाहिए। दिवाली के दिन काली चीजों का भी दान नहीं करनी चाहिए। नुकीली चीजें नकारात्मकता और दुर्भाग्य को बढ़ावा देती है। टूटी हुई चीजें असफलता और दुर्भाग्य को अट्रैक्ट करती है। ऐसे में दिवाली के दिन टूटी और चटकी हुई चीजों का भी दान न करें।

NSIT
Nsmch

धनतेरस व दिवाली की शाम को भूलकर भी किसी को दूध, दही, सुई किसी को भी नहीं देनी चाहिए। शाम के समय इन चीजों के लेने या देने से परिवार की समृद्धि व सम्मान कम होने लगता है। बहुत से लोग दान करते समय इन चीजों को दे देते हैं लेकिन शाम के समय इन चीजों का दान कतई ना करें। साथ ही ग्रहों का अशुभ प्रभाव भी पड़ता है, जिसकी वजह से कई तरह की परेशानियां जीवन में आने लगती हैं। इस दिन हल्दी का दान भी नहीं करना चाहिए। हल्दी का संबंध बृहस्पति ग्रह से है और बृहस्पति का संबंध धन, भाग्य धर्म, वृद्धि के कारक ग्रह हैं। अगर आप धनतेरस व दिवाली की शाम किसी को हल्दी देते हैं तो ऐसा करने से आपके वैभव व धन में कमी आएगी। साथ ही इन दिनों शाम के समय घर की साफ सफाई भी नहीं करनी चाहिए, सूर्यास्त के समय झाड़ू लगाने से घर की बरकत भी चली जाती है।