LATEST NEWS

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

Chhath Puja : छठ महापर्व का खरना आज, इस शुभ मुहूर्त करें खरना, ये है टाइमिंग, पूरी होगी हर मनोकामना

चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत नहाय खाय से हो गई. बुधवार को खरना मनाया जा रहा है. इस वर्ष खरना के लिए शुभ मुहूर्त 2 घंटे 19 मिनट के सुकर्मा योग में है.

chhath
Chhath Bihar- फोटो : news4nation

Chhath Puja : चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत नहाय खाय से हो गई. बुधवार को खरना मनाया जा रहा है. इस वर्ष खरना के लिए शुभ मुहूर्त 2 घंटे 19 मिनट के सुकर्मा योग में है. खरना के लिए आज शाम शाम 05:29 से 07:48 तक शुभ मुहूर्त है. माना जाता है कि सुकर्मा योग में खरना करना अत्यंत शुभकर होता है. इस दौरान किए जाने वाले खरना विधान से हर मनोकामना पूर्ण होती है. परिवार में सुख समृद्धि आती है. साथ ही धन-धान्य की प्राप्ति होती है. खरना हमेशा ही सूर्यास्त के बाद किया जाता है. ऐसे में बुधवार को सूर्यास्त का समय 5:01 में है. इसके बाद शाम 05:29 से 07:48 बजे तक खरना का शुभ मुहूर्त है.

खरना पूजा में प्रसाद में मुख्य रूप से गुड़, चावल और दूध से बना हुआ खीर या रसिया और रोटी से बनाया जाता है. व्रती पहले इस प्रसाद को छठ माता को चढाते हैं. उसके बाद प्रसाद स्वरूप इसे सभी को बांटा जाता है. खरना के विधान को पूर्ण करने में किसी पंडित या ब्राह्मण की जरूरत नहीं होती है. वहीं इस प्रसाद को ग्रहण करने से भक्त के सभी कष्ट दूर होते हैं. 

Diarch GO

छठ का प्रथम अर्घ्य 7 नवंबर को है. वहीं प्रातः अर्घ्य 8 नवंबर को है.