LATEST NEWS

  • 45वीं वाहिनी एसएसबी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, अधिकारियों और कर्मियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ
  • 45वीं वाहिनी एसएसबी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, अधिकारियों और कर्मियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

  • Bihar News : नए वकील 5 हजार रुपये स्टाइपेंड के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानिए क्या है पूरा प्रोसेस
  • Bihar News : नए वकील 5 हजार रुपये स्टाइपेंड के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानिए क्या

  • बाढ़ पुलिस ने बड़ी वारदात की साजिश को किया नाकाम, दो अपराधियों को रिवॉल्वर और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
  • बाढ़ पुलिस ने बड़ी वारदात की साजिश को किया नाकाम, दो अपराधियों को रिवॉल्वर और कारतूस के साथ

  • भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, पटना से बिहारशरीफ लौटने के दौरान हुआ हादसा
  • भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, पटना से बिहारशरीफ लौटने के दौरान हुआ हादसा

  • Bihar News : मंत्री अशोक चौधरी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सतर्कता समिति की हुई बैठक, राशन कार्ड, स्मार्ट पीडीएस सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा, फ्लाइंग स्क्वॉड गठित करने की हुई पहल
  • Bihar News : मंत्री अशोक चौधरी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सतर्कता समिति की हुई बैठक, राशन कार्ड,

Ganesh Pujan: बुधवार को गणेश जी के मंत्र जाप से मिलती है मानसिक शांति और खुलते हैं सफलता का मार्ग

बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा और मंत्र जाप करने से जीवन में कई तरह के लाभ होते हैं। यह न केवल आध्यात्मिक विकास में मदद करता है बल्कि व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में भी सफलता दिलाता है।

Ganesh Mantra
गणेश पूजा के लाभ- फोटो : hiresh Kumar

Ganesh Pujan: हिंदू धर्म में बुधवार का दिन विघ्नहर्ता गणेश जी को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश की पूजा और मंत्र जाप करने से बुद्धि, विवेक और सफलता प्राप्त होती है।बुधवार के दिन  भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। इस दिन गणेश जी को दूर्वा अर्पित करना  अधिक फलदायी माना गया है। 

प्रभावशाली गणेश मंत्र

ॐ गं गणपतये नमो नमः यह मंत्र भगवान गणेश को प्रसन्न करने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है। इसका नियमित जाप करने से बुद्धि और विवेक में वृद्धि होती है।

ऊँ वक्रतुण्डाय हुं: यह मंत्र नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाता है और जीवन में सफलता के मार्ग खोलता है।

ऊँ श्रीं गं सौभाग्य गणपतये वर्वर्द सर्वजन्म में वश्यं वषमान्य नमः: इस मंत्र के जाप से भाग्य का उदय होता है और व्यक्ति को जीवन में सौभाग्य प्राप्त होता है।

NSIT
Nsmch

गणेश गायत्री मंत्र: ऊँ एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्। इस मंत्र का जाप करने से जीवन में शांति और स्थिरता आती है।

मंत्र जाप का सही तरीका

समय: बुधवार के दिन प्रातःकाल स्नान के बाद यह मंत्र जाप किया जा सकता है।

स्थान: भगवान गणेश की मूर्ति या चित्र के सामने बैठकर शांत वातावरण में जाप करें।

विधि: लाल या पीले वस्त्र धारण करके गणपति को दूर्वा और मोदक अर्पित करें। इसके बाद उपरोक्त मंत्रों में से किसी एक का 108 बार जाप करें।

गणेश पूजा के लाभ

मानसिक शांति: गणेश जी की पूजा करने से मन शांत होता है और तनाव कम होता है।

बुद्धि और विवेक: गणेश जी बुद्धि के देवता हैं। उनके मंत्र जाप से बुद्धि और विवेक में वृद्धि होती है।

सफलता: गणेश जी विघ्नहर्ता हैं। उनके आशीर्वाद से जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं और सफलता मिलती है।