LATEST NEWS

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

Bihar News: महाबोधि मंदिर में धूमधाम से हुआ महाकठिन चीवर दान, श्रद्धालुओं ने मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध का लिया आशीर्वाद

विश्व धरोहर स्थल महाबोधि मंदिर में रविवार को महाकठिन चीवर दान का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में हजारों की संख्या में बौद्ध भिक्षु शामिल हुए। पवित्र बोधि वृक्ष के नीचे भिक्षुओं ने सूतपाठ किया ।

धूमधाम से हुआ महाकठिन चीवर दान
धूमधाम से हुआ महाकठिन चीवर दान- फोटो : Reporter

Bihar News: विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में रविवार को एक भव्य कठिन चीवरदान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों बौद्ध भिक्षुओं ने पवित्र बोधि वृक्ष के नीचे एकत्रित होकर सूतपाठ किया। मंदिर के मुख्य पुजारी भिक्षु चालिंदा ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कराई। इससे पहले सभी श्रद्धालुओं ने मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध का आशीर्वाद प्राप्त किया।

महाबोधि मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के सचिव महाश्वेता महारथी ने बताया कि यह समारोह प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने बताया कि इस बार पूजा का प्रायोजक थाईलैंड के वाञ्चाक कारपोरेशन पब्लिक कंपनी के अध्यक्ष मिस्टर चाईवाट कोवाविसाराज और उनका परिवार रहा।

Diarch GO

मंदिर में पूजा संपन्न होने के बाद बीटीएमसी कार्यालय परिसर में सभी बौद्ध भिक्षुओं को भोजन वितरित किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी भिक्षु चालिंदा ने स्वयं भिक्षुओं और उपासकों को भोजन परोसा।

बीटीएमसी द्वारा प्रतिवर्ष बौद्ध भिक्षुओं के त्रैमासिक वर्षावास काल के समापन पर आश्विन पूर्णिमा के दिन यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसके बाद कार्तिक पूर्णिमा तक बोधगया के विभिन्न बौद्ध मठों में संघदान का आयोजन होता है। इन आयोजनों में दुनिया भर से बड़ी संख्या में बौद्ध धर्मावलंबी भाग लेते हैं।

NSIT
Nsmch

गया से संतोष कुमार की रिपोर्ट