LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News: मोतिहारी के प्रसिद्ध सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट, मंदिर में छप्पन भोग का आयोजन, भंडारा में हजारों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण

मोतिहारी स्थित प्रसिद्ध मनोकामना पूर्ण करने वाले सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में शनिवार को भव्य अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भगवान शिव का भव्य श्रृंगार किया गया और छप्पन भोग लगाया गया।

धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट
धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट- फोटो : Reporter

Bihar News: मोतिहारी के अरेराज स्थित प्रसिद्ध सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में अन्नकूट का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान सोमेश्वरनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया और 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था, जो एक अद्भुत नजारा पेश कर रहा था। हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी रविशंकर गिरि ने बताया कि अन्नकूट के दिन 56 भोग लगाने की परंपरा सदियों पुरानी है। मान्यता है कि इस दिन भगवान को 56 प्रकार के व्यंजन चढ़ाने से घर में हमेशा अन्न की भरमार रहती है।

Diarch GO

यह मंदिर पुत्र प्राप्ति के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है।मान्यता है कि मंदिर के कुंड के जल से स्नान करने से कुष्ठ जैसे असाध्य रोग ठीक हो जाते हैं। इस मंदिर का उल्लेख कई धार्मिक ग्रंथों में मिलता है।हर साल अन्नकूट महोत्सव के दौरान भगवान शिव को 56 प्रकार के भोग लगाए जाते हैं।अन्नकूट के अवसर पर 56 भोग लगाने की परंपरा है। मान्यता है कि इससे भक्तों के घर में अन्न की कमी नहीं होती है।

सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर पुत्र प्राप्ति के लिए प्रसिद्ध है। यहां देश और नेपाल से बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं।पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी रविशंकर गिरि के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भारत और नेपाल से आए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और मंगलकामनाएं मांगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार