LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने पुराने नेताओं पर जताया भरोसा
  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने

  • Bihar weather
  • Bihar weather: बिहार में अर्नब तूफान मचाएगा तांडव, 26 जिलों में अलर्ट, 6 में भारी बारिश का खतरा,

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

Bihar News: सिवान में दर्दनाक हादसा, चिमनी के पास पानी भरे गड्ढे में डूबे तीन मासूम, खेलते-खेलते मौत की आगोश में समा गए

Bihar News: सिवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां तीन मासूम बच्चों की एक साथ मौत ने पूरे इलाके को दहशत और गम के साए में डुबो दिया है।

Tragic accident in Siwan
सिवान में दर्दनाक हादसा- फोटो : reporter

Bihar News: सिवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां तीन मासूम बच्चों की एक साथ मौत ने पूरे इलाके को दहशत और ग़म के साए में डुबो दिया है।

मामला थाना क्षेत्र के एक चिमनी भट्ठा के नजदीक का है, जहां भारी बारिश के चलते एक गहरा और पानी से लबालब गड्ढा बन गया था। रविवार दोपहर तीन बच्चे उसी इलाके में खेलते-खेलते अचानक गड्ढे में फिसलकर गिर गए और पानी में डूबते चले गए।

स्थानीय लोगों की नज़र जब पड़ी, तब तक सबकुछ ख़त्म हो चुका था। तीनों बच्चों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया लेकिन तब तक सांसें थम चुकी थीं।सूचना मिलते ही भगवानपुर हाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया।

घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि चिमनी मालिक की लापरवाही से यह हादसा हुआ। गड्ढा बिना किसी सुरक्षा घेराबंदी के छोड़ा गया था, जो मौत का कुंआ बन गया।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब देखना यह है कि बच्चों की जान लेने वाले इस लापरवाह सिस्टम पर कार्रवाई होती है या नहीं।

रिपोर्ट- ताबिश इकबाल