LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

BIHAR NEWS - सरयू नदी में रील्स बनाने के दौरान तीन दोस्तों की डूबने से हुई मौत, गांव में मचा कोहराम

BIHAR NEWS - सरयू नदी में रील्स बनाने के दौरान तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। तीनों एक ही गांव के रहनेवाले थे। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया है।

BIHAR NEWS - सरयू नदी में रील्स बनाने के दौरान तीन दोस्तों क

SIWAN - सरयू नदी में डूबने से तीन दोस्तों की मौत हो गई। बताया गया कि तीनों नदी में रील्स बना रहे थे, इसी दौरान नदी की गहराई में चले गए। जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मौत के बाद घरों में कोहराम मच गया है। परिवार वालों के लिए होली पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतकों की पहचान मंगरौली निवासी रितेश पांडेय, सनी तिवारी और सूरज तिवारी के रूप में हुई है। सभी दोन-मंगरौली गांव के रहने वाले थे। 

Diarch GO

घर से बाजार जाने के लिए निकले, एक दूसरे को बचाने में गंवाई जान

घटना दरौली थाना क्षेत्र में पीपा पुल के पास हुई। परिजन के अनुसार बाजार में कुछ जरूरी काम करने की बात कहकर तीनों युवक घर से निकले थे। लेकिन वे सरयू नदी में नहाने चले गए। वहां मौजूद लोगों की मानें तो तीनों दोस्त एक साथ हाथ पकड़कर नदी में नहा रहे थे। नदी के किनारे मोबाइल रखकर वे रील्स बना रहे थे। तभी नदी में आए तेज बहाव से एक युवक दूर तक बह गया। उसे बचाने के चक्कर में उसके दो दोस्त भी डूब गए।

अस्पताल में मृत घोषित

चिल्लाने और शोर मचाने के बाद भीड़ जमा हो गई। काफी मशक्कत के बाद तीनों युवकों को नदी से बाहर निकाला गया और उन्हें दरौली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। 

NSIT
Nsmch

मौके पर पहुंचे सीओ विद्याभूषण भारती का कहना है कि प्रथमदृष्टया नदी में नहाने के दौरान रिल्स बनाने के चक्कर में युवकों की मौत की बात सामने आ रही है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया है।