LATEST NEWS

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

  • Munger robbery case
  • Munger robbery case: मुंगेर में ज्वेलर्स कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटी चांदी, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

Bihar Crime - सीवान में तीन लोगों को तलवार से काटनेवाले मुख्य आरोपी शत्रुघ्न सिंह ने किया सरेंडर, अब रिमांड पर लेगी पुलिस

Bihar Crime - एक सप्ताह पहले सिवान में तीन लोगों को तलवार से काटनेवाले मुख्य आरोपियों ने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिसके बाद अब पुलिस उन्हें रिमांड पर ले सकती है।

Bihar Crime -  सीवान में तीन लोगों को तलवार से काटनेवाले मुख
ट्रिपल मर्डर आरोपी ने किया सरेंडर- फोटो : ताबिश इरशाद

Siwan -  सीवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र स्थित मलमलिया चौक पर हुए तिहरे हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इस सनसनीखेज मामले के दो नामजद आरोपियों—मुख्य साजिशकर्ता शत्रुघ्न सिंह और उसके सहयोगी पवन कुमार ने शुक्रवार को सीवान की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेजने का आदेश दिया।

दिनदहाड़े तलवार और गोलीबारी से मचा था कोहराम

घटना 4 जुलाई 2025 की शाम की है, जब मलमलिया चौक पर तलवार और गोलीबारी के माध्यम से तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस बर्बर वारदात से पूरे इलाके में दहशत और तनाव फैल गया था। मामला सामने आने के बाद पुलिस पर तेज़ कार्रवाई का दबाव बना रहा।

पुलिस की दबिश और एसपी की निगरानी से आरोपियों ने मानी हार

सीवान के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने स्वयं इस केस की मॉनिटरिंग की और संबंधित थानों को लगातार छापेमारी करने का निर्देश दिया। पुलिस की सख्ती और दबाव को देखते हुए आरोपियों ने आत्मसमर्पण करना ही बेहतर समझा।

कोर्ट में जमानत याचिका खारिज, जल्द होगी रिमांड पर पूछताछ

मुख्य आरोपी शत्रुघ्न सिंह, कौड़िया गांव निवासी स्व. बागेश्वर राय का पुत्र है, जबकि उसका सहयोगी पवन कुमार, शत्रुघ्न प्रसाद का बेटा है। दोनों के अधिवक्ता अविनाश सिंह ने आत्मसमर्पण के साथ जमानत की अर्जी भी दायर की थी, लेकिन घटना की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी।

NSIT
Nsmch

एसपी मनोज तिवारी ने कहा:

दोनों आरोपियों को जल्द ही पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि हत्या की असली वजहें सामने आ सकें। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी सघन अभियान चलाया जा रहा है।”

गांव में तनाव, शांति बनाए रखने को अतिरिक्त फोर्स तैनात

घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि दोषियों को कानून के तहत कड़ी सज़ा दी जाएगी और शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।


सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट