LATEST NEWS

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

  • Munger robbery case
  • Munger robbery case: मुंगेर में ज्वेलर्स कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटी चांदी, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

अब यही बाकी था! बिहार में सरकारी पुल बन गया कम्यूनिटी हॉल, बारातियों के लिए ऑर्केष्ट्रा और डांसर का हुआ इंतजाम, वीडियो वायरल

अब यही बाकी था! बिहार में सरकारी पुल बन गया कम्यूनिटी हॉल, ब

Siwan - शादी-विवाह जैसे कार्यक्रमों का टेंट सड़कों पर लगना सामान्य बात है। लेकिन इस बार मामला जरा हटके है। क्योंकि इस बार  टेंट सड़क पर नहीं, बल्कि सरकारी पुल पर लगाया है। पुल पर  न सिर्फ टेंट लगाया गया, बल्कि पूरी  बारात को ठहरने के इंतजाम  के साथ उनके मनोरंजन  के लिए स्टेज भी बनाए गए। जिस पर रात भर ऑकेष्ट्रा और डांसरों का नाचा  गाना चलता रहा। सरकारी  पुल  पर हुए   इस  कार्यक्म का  वीडियो   अब सोशल मीडिया  पर वायरल हो रहा  है।   

बता दें   बिहार में पुल पिछले कुछ  दिनों से लगातार चर्चा में  रहे  हैं।   कभी  पुल के  गिरने   की  खबर  सामने आती   है,  कभी पुल के निर्माण की खबर  आती   है। लेकिन  इस  बार   बिहार का पुल  बारातियों  के लिए   टेंट लगाने के कारण चर्चा में  हैं।

इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

इंस्टाग्राम   पर  पर @desi.crap नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। एक यूजर विकास ने दावा किया है कि यह वीडियो बिहार के सीवान जिले के चैनपुर गांव का है और यह 3 जून 2025 को रिकॉर्ड किया गया है. हालांकि, 'न्यूज4नेशन' इस वीडियो की लोकेशन की पुष्टि नहीं करता है। 

वायरल वीडियो   में देखा जा सकता है एक बड़े पुल पर टेंट लगा हुआ है। उसके नीचे कुर्सियां लगी हैं, स्टेज बना है और डीजे की तेज़ आवाज में एक लड़की स्टेज पर डांस कर रही है। लोग मजे से तालियां बजा रहे हैं और बाराती पुल पर ही नाच-गाना कर रहे हैं। जिसके बाद लोगो कई तरह  के  कमेंट कर रहे हैं। वायरल वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं – "ये बिहार है, यहां सब कुछ मुमकिन है!"

NSIT
Nsmch

वीडियो में दिख रही तैयारियों से साफ है कि बारातियों के लिए बाकायदा प्लानिंग की गई थी – डीजे, आर्केस्ट्रा, स्टेज और नाच-गाने की पूरी व्यवस्था। कुछ लोग इस पर सवाल भी उठा रहे हैं कि आखिर कैसे एक सरकारी पुल पर इस तरह के कार्यक्रम की अनुमति दी गई।

इस घटना ने जहां कुछ लोगों को हैरान किया, वहीं सोशल मीडिया पर इसे खूब शेयर और लाइक किया जा रहा है. कई यूजर्स ने इसे बिहार की "जुगाड़ पावर" का उदाहरण बताया है।