LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने पुराने नेताओं पर जताया भरोसा
  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने

  • Bihar weather
  • Bihar weather: बिहार में अर्नब तूफान मचाएगा तांडव, 26 जिलों में अलर्ट, 6 में भारी बारिश का खतरा,

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

Bihar Teacher News : सिवान में प्रशासनिक टीम के सामने छत पर चढ़ा शिक्षक, कहा– "कूद जाऊंगा, लेकिन मतदाता पुनरीक्षण नहीं करूंगा!"....वेतन पर लगी रोक

Bihar Teacher News : सिवान में प्रशासनिक टीम के सामने ही शिक्षक स्कूल की छत पर चढ़ गया और जान दे देने की बात करने लगा. जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया है.....पढ़िए आगे

Bihar Teacher News : सिवान में प्रशासनिक टीम के सामने छत पर
शिक्षक ने दी जान देने की धमकी - फोटो : TABISH

SIWAN : जिले के एक सरकारी विद्यालय में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शिक्षक सह बीएलओ हारून राशिद अचानक विद्यालय की छत पर चढ़ गए और वहां से कूदने की धमकी देने लगे। पूरा घटनाक्रम उस समय हुआ। जब बीएलओ सुपरवाइजर निरीक्षण के लिए विद्यालय पहुंचे थे। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे शिक्षा विभाग और प्रशासन में हलचल मच गई है।

घटना पचरुखी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मकतब तरवारा (काजी टोला) की है, जहां शिक्षक हारून राशिद को मतदान केंद्र संख्या 265 पर बीएलओ यानी (बूथ लेवल ऑफिसर) नियुक्त किया गया है। शनिवार की दोपहर मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण 2025 के निरीक्षण के लिए जब सुपरवाइजर रत्नेश कुमार विद्यालय पहुंचे, तो उन्होंने बीएलओ से फॉर्म वितरण और अद्यतन कार्य की जानकारी मांगी।

इस सवाल पर हारून राशिद भड़क उठे और गुस्से में सीधे विद्यालय की छत पर चढ़ गए। वहां से उन्होंने चिल्लाते हुए कहा मैं यह काम नहीं करूंगा। जबरदस्ती मत कीजिए, वरना कूद जाऊंगा!"नीचे मौजूद शिक्षक, कर्मचारी और सुपरवाइजर उन्हें समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह उतरने को तैयार नहीं हुए। घटना का वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया, जिसके बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) अदिति कुमारी ने इसे गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि शिक्षक हारून राशिद बीएलओ कार्य करने से इनकार कर रहे हैं और आत्मघाती कदम उठाने की धमकी दे रहे हैं। यह प्रशासनिक कार्य में बाधा है।”

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को जांच सौंपी गई है। 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी गई है। जब तक जांच पूरी नहीं होती, हारून राशिद के वेतन पर रोक लगा दी गई है।

NSIT
Nsmch

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट