LATEST NEWS

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

  • Munger robbery case
  • Munger robbery case: मुंगेर में ज्वेलर्स कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटी चांदी, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

Bihar News: सिवान जेल में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया फांसी से हत्या का आरोप, जेल प्रशासन पर उठे सवाल

जिला कारा में बंद एक कैदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।कैदी के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं...

Bihar News: सिवान जेल में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों न
कैदी की संदिग्ध मौत- फोटो : reporter

Bihar News: सिवान जिला कारा में बंद एक कैदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर निवासी असलम मियां के पुत्र फैज अली उर्फ बिहारी के रूप में हुई है। फैज अली महज दो दिन पहले ही किसी आपराधिक मामले में जेल भेजा गया था, लेकिन शनिवार को अचानक उसकी मौत की खबर सामने आने से परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि फैज अली की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है। मृतक के भाई का कहना है कि फैज की गर्दन पर फांसी के दाग साफ दिखाई दे रहे हैं, जिससे यह आशंका और भी गहरा गई है कि उसे फांसी के फंदे पर लटकाकर मारा गया है।

परिजनों ने यह सवाल भी उठाया है कि जेल में जब किसी भी प्रकार की रस्सी या बेल्ट नहीं ले जाने दिया जाता है, तो फिर उनके भाई ने आत्महत्या कैसे की? उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी घटना एक साजिश के तहत हुई है, जिसमें जेल प्रशासन की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।

हालांकि, पूरे मामले में अभी तक पुलिस या जेल प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। प्रशासनिक चुप्पी से मामला और भी संदिग्ध बनता जा रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश और आशंका दोनों बढ़ रहे हैं।

NSIT
Nsmch

इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले की निष्पक्ष जांच कराता है या फिर यह मौत भी एक आंकड़ा बनकर रह जाएगी।

ताबिश इरशाद की रिपोर्ट