LATEST NEWS

  • Bihar weather
  • Bihar weather: बिहार में अर्नब तूफान मचाएगा तांडव, 26 जिलों में अलर्ट, 6 में भारी बारिश का खतरा,

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

Rahul Gandhi Siwan Visit: राहुल गांधी के सीवान दौरे पर ट्रैफिक डायवर्जन! जानिए किन रास्तों पर रहेगी पाबंदी

Rahul Gandhi Siwan Visit: राहुल गांधी के सीवान दौरे को लेकर 29 अगस्त को जिला प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। जानें किन रास्तों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

Rahul Gandhi Siwan Visit
राहुल गांधी सीवान दौरा- फोटो : SOCIAL MEDIA

Rahul Gandhi Siwan Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी के सीवान दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। 29 अगस्त को दोपहर 3 बजे के बाद से ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। समाहरणालय सीवान के जनसंपर्क शाखा द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, आम जनता को असुविधा से बचाने और सुरक्षा बनाए रखने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया गया है।

किन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध?

गोपालगंज मोड़ से हरदिया मोड़ तक दोपहर 3 बजे के बाद सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। सारण बाईपास से सीवान टाउन में प्रवेश करने वाले वाहनों को हरदिया चौक से → सराय थाना → सैफायर इन होटल → सिसवन डाला → स्टेशन मोड़ → आंदर ढाला → कंधवारा होते हुए दरोगा राय कॉलेज मोड़ → मैरवा रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

मैरवा रोड से आने वाली गाड़ियां कंधवारा, रेणुआ, आंदर ढाला, स्टेशन मोड़, सिसवन डाला, सैफायर इन होटल और सराय थाना होकर हरदिया से बाईपास की ओर भेजी जाएंगी।नगर थाना की ओर से किसी भी वाहन को जेपी रोड में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।हकाम से आने वाले वाहनों का भी जेपी रोड में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

आपातकालीन सेवाओं पर छूट

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन सेवाओं पर इन प्रतिबंधों का असर नहीं होगा। इसमें एम्बुलेंस और शव यात्रा मौजूद है।इन दोनों को डायवर्जन नियमों से छूट दी गई है।

NSIT
Nsmch

जिला प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही, प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि राहुल गांधी के दौरे के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतज़ाम किए गए हैं।