LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Siwan Police: सिवान पुलिस महकमे में मातम, सड़क हादसे में दारोगा समेत 2 की मौत, 3 पुलिसकर्मी घायल

Siwan Police:एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना ने पूरे पुलिस महकमे को शोक में डुबो दिया है।...

Siwan Police Mourning Officer  Prisoner Killed in Road Accid
सिवान पुलिस महकमे में मातम- फोटो : reporter

Siwan Police:एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना ने पूरे पुलिस महकमे को शोक में डुबो दिया है। घटना उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले अंतर्गत लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर उस समय हुई जब एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के करीब 4 बजे यह हादसा हुआ। बस में सिवान मंडल कारा से न्यायालय में पेशी के बाद लौट रहे पुलिसकर्मी और एक कैदी सवार थे। इस दर्दनाक हादसे में सिवान पुलिस के एक पुलिस पदाधिकारी और एक कैदी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Diarch GO

मृतकों की पहचान कैदी डॉ. सी.एस. तोमर उर्फ छत्रसाल सिंह तोमर (गुरुग्राम, हरियाणा निवासी) और पुलिस पदाधिकारी प्रा.अ.नि. रविचरण राम (सिवान जिला) के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर रख रही है। घटना की सूचना मिलते ही सिवान पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और वरिष्ठ अधिकारियों ने घायलों के बेहतर इलाज के लिए समन्वय स्थापित किया।सिवान पुलिस द्वारा बताया गया है कि मृतकों के शवों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सिवान लाया जा रहा है। साथ ही, पुलिस उपाधीक्षक  के नेतृत्व में एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है।

NSIT
Nsmch

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। अधिकारी और जवानों के बीच गहरा दुख देखा जा रहा है। विभाग ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।यह हादसा न सिर्फ एक प्रशासनिक क्षति है, बल्कि उन परिवारों के लिए भी कभी न भरने वाला दर्द छोड़ गया है, जिनके अपने ड्यूटी निभाते हुए इस दुनिया को अलविदा कह गए।

ताबिश इरशाद की रिपोर्ट