LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

चेकिंग के दौरान धरे गए अंतर्राज्यीय वाहन चोर, UP और बिहार की 12 बाइकें जब्त, दो गिरफ्तार

चेकिंग अभियान में मैरवा पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने सिवान, छपरा और उत्तर प्रदेश से चोरी की गई कुल 12 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से ही आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।

चेकिंग के दौरान धरे गए अंतर्राज्यीय वाहन चोर, UP और बिहार की

Siwan - : जिले में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धर-पकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिवान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मैरवा थाना क्षेत्र में की गई वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी निशानदेही पर चोरी की कुल 12 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। 

वाहन जांच के दौरान हत्थे चढ़े अपराधी

घटना 26 फरवरी 2026 की है, जब मैरवा थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में इंग्लिश मोड़ के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर सकपकाने लगे। संदेह होने पर जब पुलिस ने उन्हें रोककर कागजात मांगे, तो वे कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। तकनीकी जांच (HHD डिवाइस) के माध्यम से जब इंजन और चेसिस नंबर का मिलान किया गया, तो पता चला कि उक्त मोटरसाइकिल चोरी की है। 

निशानदेही पर विभिन्न क्षेत्रों से हुई बरामदगी

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के अदमापुर निवासी फिरोज अंसारी और विशाल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस की कड़ी पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया और चोरी की अन्य बाइकों के ठिकानों का खुलासा किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर मैरवा और रघुनाथपुर थाना क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों से कुल 11 और मोटरसाइकिलें बरामद कीं। बरामद किए गए वाहनों में सिवान के अलावा छपरा और पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की भी बाइकें शामिल हैं। 

मास्टर चाबी से देते थे घटनाओं को अंजाम

पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि यह गिरोह काफी समय से सक्रिय था। अपराधी मास्टर चाबी का उपयोग कर भीड़भाड़ वाले इलाकों से पलक झपकते ही बाइक उड़ा लेते थे। गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उन पर पहले से ही चोरी के करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इनके गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी की बाइकों को खरीदने वालों की तलाश में छापेमारी कर रही है। 

ई-रिक्शा चोरी मामले में भी पुलिस को मिली सफलता

बाइक चोरों के अलावा सिवान पुलिस ने शहर में बढ़ रही ई-रिक्शा चोरी की घटनाओं पर भी लगाम कसी है। नगर थाना पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में चोरी के ई-रिक्शा के साथ चोर को भी गिरफ्तार किया है। एसपी के कुशल नेतृत्व में लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ यह जीरो टॉलरेंस की नीति आगे भी जारी रहेगी।


सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट।

Diarch GO