LATEST NEWS

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

  • Munger robbery case
  • Munger robbery case: मुंगेर में ज्वेलर्स कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटी चांदी, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

Siwan Triple Murder: सीवान में तीन युवकों की हत्या पर सियासी भूचाल, संजय सिंह बोले – ‘यह हत्या नहीं नरसंहार है

Siwan Triple Murder: सीवान जिले में तीन युवकों की हत्या को लेकर जदयू नेता संजय सिंह और रणधीर सिंह ने इसे नरसंहार बताया और दोषियों को जल्द पकड़ने का दावा किया।

Siwan Triple Murder
जदयू नेता संजय सिंह का बड़ा बयान- फोटो : social media

Siwan Triple Murder:बिहार के सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के कौड़ियां वैस टोला गांव में एक साथ तीन युवकों की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।यह सामान्य आपराधिक घटना नहीं बल्कि एक सुनियोजित नरसंहार मानी जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय जनता में गुस्सा, परिजनों में पीड़ा और राजनीतिक गलियारों में उबाल देखा जा रहा है।घटना की गंभीरता को देखते हुए जदयू के विधान पार्षद और प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह तथा पूर्व विधायक रणधीर सिंह पीड़ित परिवारों से मिलने मलमलिया मोड़ पर पहुंचे।

संजय सिंह ने भावुक होकर कहा कि अगर प्रभुनाथ सिंह के भाई दीना भैया जीवित होते तो ऐसा नरसंहार नहीं होता। यह वर्चस्व की लड़ाई नहीं, पीठ पीछे छुरा घोंपने जैसी कायरता है। उन्होंने यह दावा किया कि मुख्य आरोपी 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार होगा चाहे वह पाताल में क्यों न छिपा हो।

'क्रिमिनल नहीं, चूहाड़ हैं ये लोग'

जदयू नेता संजय सिंह ने आरोपियों को 'क्रिमिनल' नहीं बल्कि 'चूहाड़ और चोर' करार दिया। उन्होंने कड़ी भाषा में कहा कि ये लोग कोई गैंगस्टर नहीं, कायर हैं। ताकतवर होते तो सामने से लड़ते। यह वर्चस्व नहीं, नृशंसता है।इस बयान से साफ है कि जदयू अब इस घटना को केवल अपराध नहीं, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रश्न मान रही है।

NSIT
Nsmch

आरोपी कौन हैं? क्या है आपराधिक इतिहास?

मुख्य आरोपी एक शराब माफिया बताया जा रहा है। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है।हत्या की घटना को वर्चस्व जताने और प्रशासन से बचने के उद्देश्य से अंजाम दिया गया। पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने भी पुष्टि की कि आरोपी समाज में खौफ और अपना दबदबा कायम रखने के लिए इस हद तक गया।

पीड़ित परिवारों से मिलकर दिया भरोसा

संजय सिंह और रणधीर सिंह ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और वादा किया कि सरकार हरसंभव मदद करेगी। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।यह मामला उनकी व्यक्तिगत प्राथमिकता है।