LATEST NEWS

  • नवादा की प्रतिभाशाली छात्रा कृपा तुलसी ने राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता में हासिल किया दूसरा स्थान, सीएम सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित
  • नवादा की प्रतिभाशाली छात्रा कृपा तुलसी ने राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता में हासिल किया दूसरा स्थान, सीएम सम्राट चौधरी

  • Bihar News : शिवहर में कलश यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, रथ का ब्रेक फेल होने से एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु हुए जख्मी, डीएम ने दिया त्वरित इलाज का निर्देश
  • Bihar News : शिवहर में कलश यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, रथ का ब्रेक फेल होने से एक

  • मंत्री रामकृपाल यादव का विपक्ष पर बड़ा हमला: कांग्रेस और अन्य दल हार स्वीकार करें, प्रदर्शनकारियों को मिल रही है विदेशी फंडिंग
  • मंत्री रामकृपाल यादव का विपक्ष पर बड़ा हमला: कांग्रेस और अन्य दल हार स्वीकार करें, प्रदर्शनकारियों को मिल

  • Bihar Flood News : गंगा का रौद्र रूप ! जहां बैठकर हो रहा था कटाव निरोधी काम, वही मकान नदी में समाया, बाल-बाल बचे इंजीनियर
  • Bihar Flood News : गंगा का रौद्र रूप ! जहां बैठकर हो रहा था कटाव निरोधी काम, वही

  • लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 124वीं जयंती: जन्मभूमि सिताब दियारा में विरासत और विकास की बड़ी चुनौतियां
  • लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 124वीं जयंती: जन्मभूमि सिताब दियारा में विरासत और विकास की बड़ी चुनौतियां

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी का बढ़ा कुनबा, सिवान के इन बड़े नेताओं ने थामा पार्टी का दामन

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी का कुनबा बढ़ा है. सिवान नगर परिषद् की सभापति सेम्पी गुप्ता ने बीजेपी का दामन थाम लिया. वहीँ चर्चित मुखिया चन्दन सिंह में भाजपा में शामिल हो गए...पढ़िए आगे

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले
बीजेपी का बढ़ा कुनबा - फोटो : PARWEJ MAHMOOD

SIWAN : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियाँ तैयारियों में जुट गयी है। इसी कड़ी में सिवान नगर परिषद की सभापति सेम्पी गुप्ता गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई। सेम्पी गुप्ता और हंसुआ पंचायत के मुखिया चंदन सिंह बीजेपी पटना प्रदेश कार्यालय में सैकड़ों गाड़ियों का कफिला लेकर अपने हजारों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए है। दरअसल पटना प्रदेश कार्यालय के सभागार में मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जहां बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के मौजूदगी में सेम्पी गुप्ता और चंदन सिंह ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी की सदस्यता ली है। 

इस दौरान फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया। मंच पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल,स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, सिवान के पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, दरौंदा विधायक करनजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, गोरेयाकोठी विधायक देवेशकांत सिंह,कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन मनोज सिंह,बीजेपी जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी,पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडेय,नगर परिषद की उप सभापति किरण गुप्ता मौजूद रही। 

Diarch GO

वहीं सभागार में सिवान बीजेपी के नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सिवान जिले के सभी 8 विधानसभा में एनडीए को जीत मिलेगी।

सिवान से परवेज महमूद की रिपोर्ट