LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को गाली देने वाले दरोगा निरंजन कुमार सस्पेंड, कानूनी कार्रवाई शुरू

पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को गाली देने वाले दरोगा को तुरंत सस्पेंड कर दिया है ...

पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी
बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को गाली देने वाले दरोगा सस्पेंड- फोटो : reporter

Bihar Police: सिवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना एक सड़क जाम के दौरान हुई, जब भीड़ को संभालने की कोशिश में दरोगा निरंजन कुमार ने आपा खो दिया और महाराजगंज से बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को गाली देना शुरू कर दिया।

इस घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह वायरल हो गया। वीडियो में दरोगा की आवाज साफ सुनी जा सकती है, जिसमें वह सांसद के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि एक पुलिस अधिकारी कैसे एक जनप्रतिनिधि के खिलाफ ऐसी भाषा का उपयोग कर सकता है।

Diarch GO

ग्रामीणों के अनुसार, दरोगा निरंजन कुमार भीड़ को शांत करने पहुंचे थे, लेकिन हालात काबू करने के बजाय और बिगड़ गए। इस घटना के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

वीडियो के वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने दरोगा निरंजन कुमार को तुरंत सस्पेंड कर दिया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह घटना अब राजनीतिक मुद्दा बन सकती है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- ताबिश इरशाद