LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने पुराने नेताओं पर जताया भरोसा
  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने

  • Bihar weather
  • Bihar weather: बिहार में अर्नब तूफान मचाएगा तांडव, 26 जिलों में अलर्ट, 6 में भारी बारिश का खतरा,

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

Siwan News: सिवान की सड़क बनी खेत,कांग्रेस नेता ने बीच सड़क पर छोड़ी मछलियां, रोपा धान, प्रशासन के खिलाफ जताया अनोखा विरोध

Siwan News: बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र में जलजमाव की विकराल समस्या पर कांग्रेस नेता रिजवान अहमद ने मछली और धान की रोपाई कर प्रशासन के खिलाफ अनोखा विरोध जताया। जानिए पूरी रिपोर्ट।

Siwan News
सिवान की सड़क बनी खेत- फोटो : news4nation

Siwan News: सिवान जिले के बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र में जलजमाव की समस्या अब विकराल और शर्मनाक स्थिति तक पहुंच गई है। बड़हरिया बाजार — जो कि थाना, सरकारी कार्यालयों और मुख्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से घिरा इलाका है — वहाँ की मुख्य पीच सड़क अब पूरी तरह से जलमग्न हो चुकी है। बारिश के बाद हालत यह हो गई है कि वह सड़क किसी तालाब या खेत जैसी नजर आने लगी है। राहगीरों के लिए चलना तो दूर, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों के लिए अपने घर और व्यापार तक पहुँचना भी एक संघर्ष बन गया है।

इस बदहाली और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ बड़हरिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं कांग्रेस नेता रिजवान अहमद ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मिलकर एक अनोखा और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया, जिसने पूरे जिले का ध्यान आकर्षित कर लिया।

बीच सड़क पर मछली और धान!

रिजवान अहमद ने बड़हरिया थाना के सामने पीच रोड पर भरे गंदे पानी में मछलियाँ छोड़ीं और साथ ही धान की रोपाई की, ताकि यह दर्शाया जा सके कि इस सड़क की हालत अब "सड़क" जैसी नहीं रही, बल्कि यह खेत का रूप ले चुकी है।उन्होंने प्रदर्शन के दौरान कहा कि हम इस क्षेत्र को सड़क नहीं, अब धान की खेती और मछली पालन के लिए प्रयोग कर सकते हैं। यह प्रशासन की असफलता और जनप्रतिनिधियों की नाकामी का प्रतीक है। जनता बदहाल है और अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।"

जनता ने जताया आक्रोश

इस प्रदर्शन में शामिल हुए स्थानीय ग्रामीणों, दुकानदारों और युवाओं ने भी सरकार और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि हर साल बड़हरिया बाजार में जलजमाव होता है, लेकिन अबकी बार स्थिति बेहद भयानक हो गई है। कई दिनों से दुकानें बंद पड़ी हैं, बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे और बीमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है।"

NSIT
Nsmch

मीडिया और सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

इस अनोखे प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इसे "जलजमाव का जन आंदोलन" बता रहे हैं और प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं।

प्रशासन से मांगा जवाब

रिजवान अहमद ने जिलाधिकारी और संबंधित विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि बड़हरिया बाजार की जलनिकासी व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए।पीच रोड को पक्का और ऊंचा किया जाए। साथ ही हर साल जलजमाव से बचाव के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे बड़हरिया में जन आंदोलन का बिगुल फूंकेंगे और जनता के साथ मिलकर सड़क से लेकर सदन तक इस मुद्दे को उठाएंगे।

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट