LATEST NEWS

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

  • Munger robbery case
  • Munger robbery case: मुंगेर में ज्वेलर्स कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटी चांदी, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

Siwan Robbery: सीवान के दरौंदा में दिनदहाड़े लूट, बाइक सवार बदमाशों ने फार्च्यूनर सवारों से 4.49 लाख रुपये व चेन छीनी

Siwan Robbery: सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने फार्च्यूनर गाड़ी से 4.49 लाख रुपये और सोने की चेन लूट ली।

Siwan Robbery
सीवान में दिनदहाड़े लूट- फोटो : news4nation

Siwan Robbery: सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र स्थित रानीबाड़ी बाजार के पास बुधवार (16 जुलाई 2025) को बाइक सवार बदमाशों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने एक फार्च्यूनर गाड़ी को निशाना बनाते हुए उसमें सवार लोगों से 4 लाख 49 हजार रुपये नकद और एक सोने की चेन लूट ली। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलने पर दरौंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

बदमाशों ने ओवरटेक कर गाड़ी को रोका 

पीड़ित ने बताया कि वे लोग सिवान शहर सामान खरीदने जा रहे थे, तभी रानीबाड़ी के पास अचानक दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर गाड़ी को रोका और हथियार दिखाकर लूटपाट कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट