LATEST NEWS

  • Muzaffarpur SSP Kantesh Kumar Mishra Puja Pandal Inspection
  • Navratri 2026 Muzaffarpur:सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले SSP कांतेश कुमार मिश्रा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

  • Bihar News : भागलपुर में वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन आश्रयणी क्षेत्र से 50 किलोग्राम प्रतिबंधित महाजाल किया जब्त
  • Bihar News : भागलपुर में वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन आश्रयणी क्षेत्र से 50

  • Bihar News :  सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की जांच के बीच 5 थानों की टीम ने ज्वेलरी दुकान पर मारा छापा, मचा हड़कंप
  • Bihar News : सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की जांच के बीच 5 थानों की टीम

  • Bihar IPS Transfer list
  • Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के नए SDPO, कार्तिकेयन ए.के. पुलिस मुख्यालय भेजे गए

  • Bihar News : भोजपुर में नाबालिग लड़कियों को जबरन डांसर बनाने का रैकेट बेनकाब, पुलिस ने 12 को कराया मुक्त, महिला सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : भोजपुर में नाबालिग लड़कियों को जबरन डांसर बनाने का रैकेट बेनकाब, पुलिस ने 12 को

Bihar Politics : सिवान पहुँचे पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन, कहा बिहार में सीएम नीतीश के नेतृत्व में फिर बनेगी सरकार

Bihar Politics : दिल्ली जाने के क्रम में पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन सिवान पहुंचे. जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया.

Bihar Politics : सिवान पहुँचे पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन, कह
सिवान पहुंचे पूर्व मंत्री - फोटो : SOCIAL MEDIA

SIWAN : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह उद्योग विभाग के पूर्व मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन सीवान पहुंचे। इस मौके पर पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव,जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी,पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडेय,अभिमन्यु सिंह, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज सिंह,भाजपा नेता सैय्यद माज अरफी,कमलेश चौबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिन्होंने गाजे बाजे के साथ पहुंचकर फूल माला पहनाया और जबरदस्त स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर शाहनवाज हुसैन जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

आपको बता दे कि रविवार को सैय्यद शाहनवाज हुसैन वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन से रेल मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। इसी क्रम में सिवान जंक्शन पर भाजपा के नेताओं और कार्यकताओं के द्वारा उनका स्वागत किया गया।

Diarch GO

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के क्रम में बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर सरकार बनेगी। जिसको लेकर एनडीए पूरी तरह से एकजुट है। हम एक साथ मिलकर चुनाव लड़े है और लड़ेंगे और बिहार के अंदर मजबूत स्थिति बनाएंगे।  उन्होंने कहा कि बिहार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है जिसे कोई रोक नहीं सकता है। वहीं उन्होंने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि बहुत लोग तरह तरह की साजिश कर रहे है। लेकिन बिहार तरक्की के रास्ते पर है  और रहेगा।

सीवान से परवेज महमूद की रिपोर्ट