LATEST NEWS

PM Modi Bihra Visit: पंजे और लालटेन वालों ने पहुंचाया बिहार के स्वाभिमान को ठेस, सिवान में पीएम मोदी का राजद-कांग्रेस पर सबसे बड़ा हमला

PM Modi Bihra Visit
PM Modi Bihra Visit- फोटो : news4nation

PM Modi Bihra Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सिवान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अभी बिहार के लिए बहुत कुछ करना है. राजद और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंजे और लालटेन वालों ने मिलकर बिहार के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाया.इनके कारण गरीबी बिहार का दुर्भाग्य बन गया. लेकिन नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार अब विकास कर रहा है. उसके बाद भी बिहार के लिए अभी बहुत कुछ करना है और वे इस दिशा में काम करेंगे. 


उन्होंने कहा कि सिवान की ये धरती हमारे स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरक स्थली है। ये हमारे लोकतंत्र को, देश को, संविधान को ताकत देने वाली भूमि है। उन्होंने कहा कि आज इस मंच से हजारों, करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। विकास की ये सारी परियोजनाएं बिहार को उज्ज्वल भविष्य की तरफ ले जाएगी, समृद्ध बिहार बनाएंगी। लालू-राबड़ी शासनकाल को जंगलराज करार देते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग एक बार फिर से बिहार के संसाधनों पर कब्जा करने का सपना देखा है. ऐसे में इनसे सावधान रहने की जरूरत है. बिहार की समृद्धि में इन्हें बाधक नहीं बनने देना है. 

Diarch GO


उन्होंने कहा कि आप सब जानते हैं कि मैं कल ही विदेश से लौटा हूं। इस दौरे में मेरी दुनिया के बड़े-बड़े समृद्ध देशों के नेताओं से बात हुई। सारे नेता, भारत की तेज प्रगति से बहुत प्रभावित हैं। वो भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनते देख रहे हैं। और इसमें बिहार की निश्चित तौर पर बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है। बिहार समृद्ध होगा और देश की समृद्धि में भी बड़ी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि मेरे इस विश्वास का कारण बिहार के आप सभी लोगों का सामर्थ्य है। आपने मिलकर बिहार से जंगलराज का सफाया किया है। यहां के हमारे नौजवानों ने तो 20 साल पहले के बिहार की बदहाली सिर्फ किस्सों और कथाओं में ही सुनी है। उन्हें अंदाजा ही नहीं है कि जंगलराज वालों ने बिहार की क्या हालत बना दी थी।