LATEST NEWS

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

  • Munger robbery case
  • Munger robbery case: मुंगेर में ज्वेलर्स कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटी चांदी, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

PM Modi In Bihar: पीएम मोदी थोड़ी देर में आएंगे बिहार, एकदिवसीय दौरे पर करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास, जानिए शेड्यूल

PM Modi In Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 दिनों में दूसरी बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बिहार के सीवान में पीएम मोदी आज करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

PM Modi
PM Modi Bihar visit - फोटो : social media

PM Modi In Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (20 जून) को बिहार के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह सीवान जिले के पचरुखी प्रखंड स्थित जसौली गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे और 5,897.81 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी इस दौरान नमामि गंगे परियोजना, अमृत भारत योजना, रेलवे, आवास योजना, और शहरी विकास परियोजनाओं से जुड़ी कुल 22 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वे पटना से गोरखपुर के बीच चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

प्रमुख घोषणाएं और परियोजनाएं

पीएम मोदी आज 5,736 करोड़ रुपये की 22 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। 51,000 से अधिक लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त का वितरण करेंगे। 6,684 शहरी गरीब परिवारों को नए घरों की चाबी सौंपी जाएगी। नमामि गंगे परियोजना के तहत 6 योजनाओं का उद्घाटन और 4 का शिलान्यास पीएम मोदी करेंगे। नई वैशाली-देवरिया रेलवे लाइन का उद्घाटन और अमृत भारत योजना के तहत 11 परियोजनाओं की आधारशिला रखा जाएगा। 

इस साल का पांचवा दौरा

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा पिछले 20 दिनों में दूसरा और 2025 में पांचवां बिहार दौरा है। इससे पहले वह 29-30 मई को भी बिहार आए थे। जहां उन्होंने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन और रोहतास में जनसभा को संबोधित किया था। भाजपा इस दौरे को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी के नजरिए से महत्वपूर्ण मान रही है। पार्टी नेताओं का मानना है कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता और विकास एजेंडा चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बयान

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार केंद्र सरकार की प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा गरीबों, वंचितों और पिछड़ों के लिए बिना जाति-धर्म का भेदभाव किए काम किया है। चाहे वो पक्के मकान, फ्री गैस कनेक्शन, जनधन खाते, या मुफ्त राशन की योजनाएं हों, इनसे करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव आया है। चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए सरकार के कार्यों से जनता का समर्थन मिल रहा है, इसलिए विपक्ष बौखलाहट में निराधार बयानबाजी कर रहा है।

NSIT
Nsmch