LATEST NEWS

  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ,  आनंद किशोर समेत 3 प्रशासनिक अधिकारियों से भी होगी पूछताछ
  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ, आनंद किशोर समेत

  • Bihar Changes Teachers Leave Rules
  • Bihar Teachers Leave Rules:बिहार में शिक्षकों की छुट्टी के बदले नियम, अब ई-शिक्षाकोष से ही मिलेगी मंजूरी

  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने पुराने नेताओं पर जताया भरोसा
  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने

  • Bihar weather
  • Bihar weather: बिहार में अर्नब तूफान मचाएगा तांडव, 26 जिलों में अलर्ट, 6 में भारी बारिश का खतरा,

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

Bihar Crime : सिवान में कुख्यात लाली यादव की अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या, तेजस्वी के साथ ओसामा शहाब ने परिजनों को मिलकर जताई संवेदना

Bihar Crime : सिवान में कुखाय्त लाली यादव की हत्या के बाद जनसैलाब उमड़ पड़ा. इसके बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ ओसामा शहाब ने परिजनों से मुलाकात की.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : सिवान में कुख्यात लाली यादव की अपराधियों ने गो
लाली यादव की हत्या - फोटो : tabish

SIWAN : जिले के चैनपुर बाजार स्थित पंच मंदिर के पास कुख्यात लाली यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पत्नी ने कराई एफआईआर

हत्या के बाद मृतक लाली यादव की पत्नी सीमा यादव ने चैनपुर ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। दर्ज एफआईआर में कुल 10 लोगों को नामजद किया गया है। इनमें जिला परिषद सदस्य ब्रजेश सिंह और सिसवन के पूर्व प्रखंड प्रमुख का पुत्र भी शामिल है। सीमा यादव ने आरोप लगाया है कि पूर्व की दुश्मनी और जमीन विवाद को लेकर सुपारी देकर हत्या कराई गई। पत्नी ने राहुल यादव (निवासी – डिब्बी, एमएच नगर थाना), सन्नी सिंह (निवासी – डिब्बी, एमएच नगर थाना), अख्तर राईन (निवासी – चैनपुर बाजार), रोहित यादव (निवासी – चैनपुर बाजार), चंदन सिंह (निवासी – डिब्बी), शैलेन्द्र यादव (निवासी – मुबारकपुर, मांझी थाना), ऋषि सिंह (निवासी – चैनपुर थाना), चंद्रमोहन प्रसाद सिंह (निवासी – चैनपुर थाना), शशिभूषण राय (निवासी – ट्रेनवा, सिसवन थाना एवं पूर्व प्रखंड प्रमुख का पुत्र) और ब्रजेश सिंह (निवासी – जगदीशपुर) पर हत्या का आरोप लगाया है। एफआईआर के मुताबिक राहुल यादव और सन्नी सिंह ने गोली चलाई, जबकि अख्तर राईन और रोहित यादव ने लाइनर और रेकी की भूमिका निभाई। बाकी आरोपियों पर साजिश रचने का आरोप है।

पुलिस की कार्रवाई, गिरफ्तारी नहीं

पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया गया है। सिवान एसपी मनोज कुमार तिवारी ने कहा – "हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। भूमि विवाद समेत अन्य बिंदुओं पर जांच हो रही है।" हालांकि, अभी तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो पाई है।

घटना के तुरंत बाद पहुंचे ओसामा शहाब

11 सितम्बर की देर रात लाली यादव की गोली मारकर हत्या की खबर जैसे ही इलाके में फैली, मौके पर ही मोहम्मद शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा साहब दलबल के साथ पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और पूरे मामले की जानकारी लेने की कोशिश की।

NSIT
Nsmch

तेजस्वी यादव पहुंचे चैनपुर

घटना की गंभीरता को देखते हुए 12 सितम्बर को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी पीड़ित परिवार से मिलने चैनपुर पहुंचे। वे हेलीकॉप्टर से आए। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद गाड़ी का संचालन मोहम्मद शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा साहब कर रहे थे। उनके साथ गाड़ी में तेजस्वी यादव, सिवान सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी और वरिष्ठ राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी मौजूद थे। पीड़ित परिवार से मिलकर तेजस्वी यादव ने ढांढस बंधाया और हर संभव न्याय का आश्वासन दिया।

भीड़ और नारेबाजी से जाम

तेजस्वी यादव के पहुंचते ही हजारों की संख्या में लोग जुट गए। “लाली यादव अमर रहे… लाली यादव अमर रहे” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। भीड़ इतनी भारी थी कि बाजार और सड़क देर तक जाम रही।

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट