LATEST NEWS

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

  • Munger robbery case
  • Munger robbery case: मुंगेर में ज्वेलर्स कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटी चांदी, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

Bihar News: 6 गोलियां मारी फिर हिलाकर की मौत की पुष्टि, सीवान में कुख्यात अपराधी लाली यादव की निर्मम हत्या, मचा कोहराम

Bihar News: बिहार के सीवान में कुख्यात अपराधी की बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। अपराधियों ने पहले कु्ख्यात को 6 गोलियां मारी फिर उसे हिलाकर कर इस बात की तसल्ली की कि मौत हो गई है।

कुख्यात अपराधी की हत्या
कुख्यात अपराधी की हत्या- फोटो : social media

Bihar News: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सीवान का है। जहां बेखौफ अपराधियों ने कुख्यात अपराधी लाली यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल, मामला सीवान जिले का है। जहां सोमवार देर शाम कुख्यात अपराधी लाली यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

थाने से महज 100 मीटर पर ठोका

जानकारी अनुसार वारदात चैनपुर बाजार स्थित पंच मंदिर मोड़ के पास हुई जो स्थानीय ओपी थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर है। बाइक पर आए तीन अपराधियों ने करीब साढ़े 7 बजे लाली यादव पर ताबड़तोड़ गोलियां दागीं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधियों ने उसे छह गोलियां मारीं। जमीन पर गिरने के बाद हमलावरों ने शव को हिलाकर उसकी मौत की पुष्टि की और फिर फरार हो गए। 

दुकान से लौट रहे थे तभी अपराधियों ने ठोका 

घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। भय के माहौल में दुकानदारों ने अपनी दुकानें तुरंत बंद कर दीं और घर लौट गए। मृतक लाली यादव की उम्र 40 से 45 साल बताई जा रही है। वह हाल ही में जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था। सीवान और सारण जिले के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ दर्जनभर से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पर सीवान के एसपी मनोज तिवारी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी ने बताया कि लाली यादव लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल था और प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह आपसी विवाद प्रतीत हो रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

NSIT
Nsmch