LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

  • Bihar Politics : दो निर्दलीयों की BJP में एंट्री से NDA में सियासी भूचाल! जेडीयू को हराने वाले बने बीजेपी के साथी, गठबंधन धर्म की उड़ी धज्जियां!
  • Bihar Politics : दो निर्दलीयों की BJP में एंट्री से NDA में सियासी भूचाल! जेडीयू को हराने वाले

  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के साथ फिल्म विशेषज्ञों ने किया शिरकत
  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के

सीवान में बाइक सवार मुखिया की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क किया जाम

बिहार में मुखिया को सरेआम बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाकर गोली मारी और मौके से फरार हो गए. दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप मच गया है.हत्या के बाद आक्रोश,ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम किया.

सीवान में बाइक सवार मुखिया की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों और
सीवान में बाइक सवार मुखिया की गोली मारकर हत्या- फोटो : NEWS 4 NATION

बिहार के सीवान जिले में बुधवार शाम 5 बजे एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहां गोपीपतिओ पंचायत के 40 वर्षीय मुखिया राधा साह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया मोड़ के पास घटी। मृतक मुखिया अपने दो सहयोगियों के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे और वे तीनों के बीच में बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फुलवरिया मोड़ के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया और नजदीक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मुखिया के सिर में गोली लगी, जिससे वह बाइक से गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ रहे सहयोगियों ने उन्हें तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार हो गए।


हत्या के बाद आक्रोश,ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम किया

मुखिया राधा साह की निर्मम हत्या की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में गहरा आक्रोश फैल गया। उग्र परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने रघुनाथपुर–सीवान मुख्य मार्ग को तत्काल जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। प्रदर्शनकारी मौके पर वरीय अधिकारियों को बुलाने और अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस प्रदर्शन के कारण घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण बना रहा। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है, और इस जघन्य हत्या ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, विशेषकर कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में हुई लूट की वारदात के बाद।

जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन

घटना की सूचना मिलते ही जिले की पुलिस सक्रिय हो गईं। प्रभारी एसपी विक्रम सिहाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए SDPO और स्थानीय थाना पुलिस को घटनास्थल पर भेजा। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को भी मौके पर साक्ष्य एकत्र करने के लिए बुलाया गया है। प्रभारी पुलिस कप्तान ने कहा कि वह स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं और उन्होंने प्रदर्शनकारी ग्रामीणों तथा परिजनों को अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। प्रशासन मामले की गहराई से जांच कर रहा है ताकि इस हत्याकांड के पीछे की वजह और अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।