LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Crime : सिवान में ज्वेलरी दुकान में नकाबपोश बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime : सिवान में बेख़ौफ़ बदमाशों ने ज्वेलरी दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग की. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : सिवान में ज्वेलरी दुकान में नकाबपोश बदमाशों ने
ज्वेलरी दुकान में फायरिंग - फोटो : Tabish

SIWAN : जिले के रिसौरा बाजार स्थित नेहा ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार पर गुरुवार दोपहर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। अचानक हुई इस घटना से पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि किसी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई है। दुकानदार राजन सोनी ने बताया कि वह दुकान में बैठे थे। तभी दोनों बदमाश चेहरे को ढंके हुए पहुंचे और दुकान में घुसते ही गोली चला दी। 

जब आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो बदमाशों ने एक और गोली चलाई और मौके से फरार हो गए। राजन सोनी ने साफ कहा कि बदमाश लूटपाट की नियत से नहीं, बल्कि धमकी देने के इरादे से आए थे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपराधियों की पहचान कर जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Diarch GO

घटना की सूचना पर महाराजगंज एसडीपीओ अमन दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। मौके से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस सूत्रों का भी मानना है कि यह मामला स्पष्ट तौर पर धमकी से जुड़ा हुआ है, जिसकी तहकीकात की जा रही है।

NSIT
Nsmch

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट