LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Mahashivratri 2025 : महाशिवरात्रि पर सिवान में पेश होगा कौमी एकता की मिसाल, भगवान शिव के बारात शोभा यात्रा पर फूल बरसाएंगे मुस्लिम समुदाय के लोग

26 फरवरी दिन बुधवार को महाशिवरात्रि के मौके पर सिवान के रेलवे जंक्शन के हनुमान मंदिर से भगवान शिव की बारात शोभा यात्रा निकलेगीइस बार सिवान मे महाशिवरात्रि के मौके पर कौमी एकता का मिशाल भी पेश होगा. हिंदू-मुस्लिम सभी भाई इस बार शोभा-यात्रा में शामिल

Mahashivratri 2025 : महाशिवरात्रि पर सिवान में पेश होगा कौमी

SIWAN : शहर के भगवान पैलेस में आज रविवार की दोपहर सब्जी मंडी स्थित श्री संकट मोचन साई मंदिर के द्वारा प्रत्येक वर्ष निकलने वाली रेलवे जंक्शन के हनुमान मंदिर से महाशिवरात्रि की भगवान शिव की शोभा यात्रा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए समिति के अध्यक्ष कैलाश कश्यप के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया.

 जिसमें सभी सिवान वासियों से अध्यक्ष कैलाश कश्यप ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से हाथ जोड़कर लोगो से आग्रह किया कि इस बार 26 फरवरी दिन बुधवार को महाशिवरात्रि के मौके पर जो भगवान शिव की बारात शोभा यात्रा निकलेगी. उसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में आप सभी महिलाएं-पुरुष श्रद्धालु भक्तजन बढ़-कर कर हिस्सा ले. वहीं उन्होंने कहा कि इस बार सिवान मे महाशिवरात्रि के मौके पर कौमी एकता का मिशाल भी पेश होगा. हिंदू-मुस्लिम सभी भाई इस बार शोभा-यात्रा में शामिल रहेंगे। दयानंद प्रसाद ने कहा कि जिस मार्ग से शोभा यात्रा गुजरेगी. 

Diarch GO

आप सभी सीवानवासी अपने घरों से फूलों की बारिश कर शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत करें. वही प्रोफेसर एसरार अहमद,मो0 कलीम,मो0 मुमताज़ व उमर फरीद ने कहां की जिस तरीके से महाशिवरात्रि शोभायात्रा समिति सभी धर्म को एक साथ लेकर चल रही है, इस बार की शोभायात्रा पूरे बिहार नहीं देश में चर्चा का विषय होगा और एक भाईचारगी का बड़ा मिसाल सिवान की धरती से पेश किया जाएगा. समिति की सदस्य रूपल आनंद ने भी तमाम महिलाओं से हाथ जोड़कर आग्रह किया है कि आप सभी महिलाएं बढ़ चढ़-कर इस शोभायात्रा में शामिल हो और शोभा यात्रा के समापन के बाद भगवान शिव-पार्वती का विवाह सब्जी मंडी स्थित संकट मोचन साई मंदिर पर संपन्न होगा, उसमें भी आप लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले.

 वही प्रमिल कुमार (गोप बाबू) ने भी इस महाशिवरात्रि के मौके पर निकलने वाली शोभायात्रा को संपन्न कराने के लिए प्रशासन से भी आग्रह किया की भारी से भारी सुरक्षा बलों की तैनाती हो. ताकि शोभायात्रा में शामिल किसी भी श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े और सभी लोग बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लेते हुए सहयोग करें. सदस्य मनीष कुमार, राकेश कुमार, विकास साहू, धर्मेंद्र कुमार और बबलू कुमार गुप्ता ने कहा कि पिछले साल भी सिवान-वासियों का भरपूर सहयोग महाशिवरात्रि की शोभायात्रा पर मिला था. आशा है की इस बार भी उससे ज्यादा आप लोगों का सहयोग मिलेगा और इस बार की जो शोभा यात्रा होगी. वह ऐतिहासिक होगी. एक मिसाल पेश करने वाली होगी.

NSIT
Nsmch

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शांति समिति के सदस्य मुन्ना जी प्रधान,मोहम्मद कलीम,पूर्व वार्ड पार्षद सलीम सिद्दीकी उर्फ पिंकू,कुमार कार्तिकेय आनंद के साथ समिति के सदस्य मुन्ना प्रसाद,लक्ष्मण कुमार,संतोष जयसवाल,दीपक कुमार,बबलू प्रसाद,अनमोल कुमार,चन्दन कुमार आदि मौजूद थे।

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट