LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: जुमई में सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवा बंद, हनुमान चालीसा पाठ कर घर लौट रहे लोगों पर हुई थी पथराव, जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar News: बिहार के जमुई में सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है। बीते दिन जमुई में दो पक्षों के बीच मारपीट की खबर सामने आई थी जिसके बाद से ही इलाके में तनाव की स्थिति कायम है।

जमुई हिंसा
Jummai Internet service was shut down - फोटो : social media

Bihar News: बिहार के जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के बालियाडीह गांव में हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ कर लौट रहे लोगों पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए और कई वाहनों के शीशे टूट गए। वहीं तनावपूर्ण माहौल के बाद इलाके का इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है। जानकारी अनुसार पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। बताया जा रहा है कि बीते दिन पथराव के दौरान जमुई नगर परिषद के उपाध्यक्ष और चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष नीतीश साव के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा, हिंदू शेरनी के नाम से चर्चित खुशबू पांडेय भी इस हमले में घायल हुई हैं।

तनाव के बीच पुलिस बल की तैनाती

घटना के बाद दो समुदायों के बीच तनाव को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ कर हिंदू स्वाभिमान मोर्चा से जुड़े लोग वापस लौट रहे थे तभी असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी की। विरोध करने पर एक खास समुदाय के लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर वाहनों पर हमला किया और उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया।

Diarch GO

नगर परिषद उपाध्यक्ष पर हमला

हमलावरों ने नगर परिषद के उपाध्यक्ष नीतीश साव के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान हिंदू स्वाभिमान मोर्चा के कई वाहनों के शीशे टूट गए। घटना के समय झाझा थाना पुलिस भी उसी रास्ते से गुजर रही थी, लेकिन पथराव को रोकने में नाकाम रही।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना के बाद शांति बहाल करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि यह विवाद दो पक्षों के बीच झगड़े के बाद भड़का था, लेकिन फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

प्रत्यक्षदर्शियों का बयान

एक पक्ष के हरिनंदन प्रजापति ने बताया कि वे लोग बलियाडीह में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बाद घर लौट रहे थे, तभी 300-400 लोगों की भीड़ ने अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे कई लोग घायल हो गए।

प्रशासन की सतर्कता और स्थिति नियंत्रण में

पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और सड़क पर उतरे लोगों को समझाकर घरों में भेजा। पथराव में क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने ले जाया गया। प्रशासनिक सक्रियता से तनावपूर्ण माहौल को शांत किया गया है और स्थिति सामान्य बनी हुई है।