LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

  • Bihar Politics : दो निर्दलीयों की BJP में एंट्री से NDA में सियासी भूचाल! जेडीयू को हराने वाले बने बीजेपी के साथी, गठबंधन धर्म की उड़ी धज्जियां!
  • Bihar Politics : दो निर्दलीयों की BJP में एंट्री से NDA में सियासी भूचाल! जेडीयू को हराने वाले

  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के साथ फिल्म विशेषज्ञों ने किया शिरकत
  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के

JEE Main 2026 Result Out: 11.23 लाख उम्मीदवारों के बीच सीवान का लाल चमका, कृष कुमार ने 94.95 फीसदी स्कोर के साथ रचा सफलता का इतिहास

JEE Main 2026 Result Out: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित JEE Main 2026 सत्र-2 का बहुप्रतीक्षित परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया गया है।

JEE Main 11 23 lakh candidates Siwan boy Krish Kumar scores
11.23 लाख उम्मीदवारों के बीच सीवान का लाल चमका- फोटो : Hiresh Kumar

JEE Main 2026 Result Out: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित JEE Main 2026 सत्र-2 का बहुप्रतीक्षित परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया गया है। इस बार देशभर से करीब 11.23 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा में हिस्सा लिया, जिनमें पेपर-1 (BE/BTech) के लिए लगभग 11.06 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया। उपस्थिति दर भी लगभग 93 प्रतिशत रही, जो इस परीक्षा की गंभीरता और प्रतिस्पर्धा को दर्शाती है।

इस भारी-भरकम प्रतिस्पर्धा के बीच बिहार के सीवान जिले के एक होनहार छात्र ने अपनी प्रतिभा से सबका ध्यान खींचा है। सीवान के लाल कृष कुमार ने 94.95 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। कृष, दिलीप चौहान के पुत्र हैं। पिता दिलीप चौहान ने गर्व से कहा कि उनका बेटा शुरू से ही मेधावी रहा है और उसकी मेहनत का परिणाम आज सबके सामने है।

कृष कुमार का कहना है कि उनकी सफलता किसी चमत्कार का परिणाम नहीं बल्कि निरंतर अनुशासन और मेहनत का फल है। उन्होंने बताया कि वह अपनी पढ़ाई को व्यवस्थित तरीके से करते हैं और लक्ष्य के प्रति हमेशा समर्पित रहते हैं। उनके अनुसार, “मेहनत मेरा रोज का काम है और उसी का परिणाम मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।”

NTA ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस परीक्षा में कुल 2,50,182 छात्र JEE Advanced 2026 के लिए पात्र घोषित किए गए हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू होगी। जो उम्मीदवार जेईई मेन में सफल हुए हैं, वे 17 मई को होने वाली जेईई एडवांस्ड परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जो देश के प्रतिष्ठित IIT संस्थानों में प्रवेश का द्वार मानी जाती है।

NSIT
Nsmch

जेईई मेन का कट-ऑफ वह न्यूनतम प्रतिशत होता है, जिसके आधार पर उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड और जोसा काउंसलिंग में भाग लेने का अवसर मिलता है। इस बार भी कट-ऑफ को लेकर छात्रों में उत्सुकता बनी हुई है।

NTA के अनुसार, छात्रों के स्कोर की गणना वैज्ञानिक और निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत की जाती है। पहले प्रत्येक सही उत्तर पर +4 अंक और गलत उत्तर पर -1 अंक के आधार पर Raw Score तैयार किया जाता है। चूंकि परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित होती है, इसलिए इन अंकों को नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, जिसके बाद उन्हें NTA Score (Percentile) में बदला जाता है।

कुल मिलाकर, JEE Main 2026 का परिणाम एक बार फिर यह साबित करता है कि देशभर में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, और सीवान जैसे जिलों से निकलकर छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।