LATEST NEWS

  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ,  आनंद किशोर समेत 3 प्रशासनिक अधिकारियों से भी होगी पूछताछ
  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ, आनंद किशोर समेत

  • Bihar Changes Teachers Leave Rules
  • Bihar Teachers Leave Rules:बिहार में शिक्षकों की छुट्टी के बदले नियम, अब ई-शिक्षाकोष से ही मिलेगी मंजूरी

  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने पुराने नेताओं पर जताया भरोसा
  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने

  • Bihar weather
  • Bihar weather: बिहार में अर्नब तूफान मचाएगा तांडव, 26 जिलों में अलर्ट, 6 में भारी बारिश का खतरा,

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

Bihar News : सिवान में दुर्गा प्रताप सिंह की माता जी के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए जदयू नेता छोटू सिंह, चित्र पर श्रद्धा सुमन किया अर्पित

Bihar News : जदयू नेता छोटू सिंह सिवान में दुर्गा प्रताप सिंह की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए. जहाँ उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित किया......पढ़िए आगे

Bihar News : सिवान में दुर्गा प्रताप सिंह की माता जी के श्रा
श्राद कर्म में शामिल हुए छोटू सिंह - फोटो : SOCIAL MEDIA

SIWAN : बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव ओर्फ़ जदयू नेता अरविन्द सिंह उर्फ़ छोटू सिंह सिवान पहुंचे। जहाँ छोटू सिंह  मैरवा निवासी दुर्गा प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह की माता जी के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए और चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही ईश्वर से उनकी आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किया। इस मौके पर बिहार विधान परिषद के सदस्य वीरेंद्र कुमार यादव, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, राजेश पांडे, ओम प्रकाश सिंह और जदयू सलाहकार समिति के सदस्य अमर कुमार सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। जिन्होंने पप्पू कुमार को ईश्वर से शक्ति प्रदान के लिए प्रार्थना कियाl

इस मौके पर छोटू सिंह ने कहा की पप्पू सिंह की माताजी कर्तव्य परायण महिला थी। जिन्होंने परंपरा और संस्कारों का पालन करते हुए नयी पीढ़ी के लिए मिसाल कायम किया। उनके सामाजिक और पारिवारिक कार्यकलाप आनेवाली पीढ़ी को प्रेरणा देती है। 

उधर पूछे जाने पर छोटू सिंह ने कहा की अब कुछ दिनों में बिहार विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजनेवाली है। लेकिन पिछले कई चुनावों की तरह मुख्यमंत्री का बिहार में नीतीश कुमार के अलावा कोई विकल्प नहीं है। 2025 में चुनाव के बाद नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बननेवाले हैं। उन्होंने विकास के जो आयाम स्थापित किया है। उसका अनुसरण अब देश के कई राज्य भी करने लगे हैं। यहीं वजह है की बिहार की जनता उनके विकास कार्यों से प्रभावित है। बिहार में सड़कों का जाल बिछा है, हज़ारों पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया है। स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों का निर्माण कराया गया है। जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है।

छोटू सिंह ने कहा की बिहार में हर घर बिजली और पीने का पानी पहुंचा दिया गया है। जिससे गाँव में भी अब हर तरह की सुविधाएं मिल रही है। सीएम नीतीश के कार्यकाल में बिहार ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मिसाल कायम किया है। महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में पचास फीसदी का आरक्षण दिया गया है। जबकि युवतियों को सरकारी नौकरियों में 35 फीसदी आरक्षण दी जा रही है। छात्राओं को पोशाक योजना से लेकर प्रोत्साहन राशि तक देने का प्रावधान किया गया है।  

NSIT
Nsmch