LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने पुराने नेताओं पर जताया भरोसा
  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने

  • Bihar weather
  • Bihar weather: बिहार में अर्नब तूफान मचाएगा तांडव, 26 जिलों में अलर्ट, 6 में भारी बारिश का खतरा,

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

Bihar School news – कक्षा 2 और 4 के छात्राओं से अश्लील हरकत कर रहे थे मास्टरसाब, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया, जमकर हुई पिटाई

Bihar School news - क्लासरुम में छात्राओं से अश्लील हरकत करते शिक्षक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद उसकी जमकर धुनाई करदी।

Bihar School news – कक्षा 2 और 4 के छात्राओं से अश्लील हरकत
छात्राओं से गंदी हरकत कर रहे थे गुरुजी।- फोटो : ताबिश इरशाद

Siwan  - शिक्षक जैसे पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली एक घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। शिक्षक, जो बच्चों को शिक्षा देने का दायित्व निभाते हैं, वही बच्चों के साथ अश्लील हरकत और छेड़खानी जैसी घृणित करतूत में लिप्त पाया गया। यह शर्मनाक घटना सिवान जिले अंतर्गत महाराजगंज नगर पंचायत के वार्ड 8 स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय, कपिया से सामने आई। 

लंबे समय से कर रहा था गंदी हरकत

विद्यालय के शिक्षक रामेश्वर साह पर कक्षा 2 और 4 की छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है। छात्राओं के परिजनों के अनुसार, रामेश्वर साह लंबे समय से इन छात्राओं के साथ अश्लील व्यवहार कर रहा था।

छात्राओं ने की परिजनों से शिकायत 

शुक्रवार को छात्राओं ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की, जिसके बाद शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने शिक्षक को रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने शिक्षक की जमकर पिटाई की। आक्रोशित भीड़ कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी। कुछ ग्रामीणों के बच बचाव के बाद शिक्षक को एक कमरे में बंद कर दिया गया।

NSIT
Nsmch

दो घंटे   बाद पहुंची पुलिस

घटना की सूचना तुरंत  112 को दी गई, लेकिन दो घंटे तक कोई पुलिस वाहन नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीण और भड़क गए। बाद में एक ग्रामीण ने इसकी सूचना एसपी मनोज कुमार तिवारी को दी। एसपी के निर्देश पर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार, Si ललन सिंह, si ओम प्रकाश सिंह और पुलिस बल तुरंत विद्यालय पहुंचे।

 पुलिस ने शिक्षक को कमरे से निकालकर अपनी गाड़ी में बैठाया, लेकिन गुस्साए ग्रामीण शिक्षक को फिर से पीटने के लिए तैयार थे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शिक्षक को सुरक्षित अपनी हिरासत में लिया।

बीईओ ने की निलंबन की अनुशंसा

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी  राजकिशोर उपाध्याय भी विद्यालय पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों व छात्राओं के परिजनों से घटना की जानकारी ली। बीईओ ने बताया कि शिक्षक के निलंबन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को तुरंत पत्र भेजा जा रहा है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत घृणित करार देते हुए कहा कि सोमवार से विद्यालय के संचालन के लिए दो महिला शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट