LATEST NEWS

  • Bihar weather
  • Bihar weather: बिहार में अर्नब तूफान मचाएगा तांडव, 26 जिलों में अलर्ट, 6 में भारी बारिश का खतरा,

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

Bihar Crime News : सिवान में बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से लूटे 12 लाख के जेवरात, दुकानदार को पिस्टल के बट से मारकर किया जख्मी

Bihar Crime News : बिहार बंद के बीच सिवान में बेख़ौफ़ बदमाशों ने ज्वेलरी दुकान से 12 लाख के जेवरात लूट लिए. वहीँ दुकानदार को पिस्टल के बट से मारकर जख्मी कर दिया......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : सिवान में बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वेल
ज्वेलरी दुकान में लूट - फोटो : PARWEJ MAHMOOD

SIWAN : जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र में उस समय अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। जिस समय बैखौफ अपराधी बीच बाजार से एक सोने-चांदी की दुकान से दिनदहाड़े लगभग 12 लाख रुपए के जेवरात लूट कर भाग गए व दुकानदार को पिस्टल की बट से मारकर जख्मी कर दिया। घटना दरौदा थाना क्षेत्र के बगौरा गांव की है। जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 12:30 बगौरा नई बाजार स्थित प्रिंस ज्वेलर्स व बर्तन भंडार से चार की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने लगभग 12 लाख रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गए। वहीं दुकानदार दिलीप सोनी को पिस्टल की बट से मारकर जख्मी कर दिया।

घटना के दौरान बाजार में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। हथियारबंद अपराधियों ने दुकान में घूसकर लाखों रुपए के जेवरात लेकर भाग गए। वहीं भागने के दौरान अपराधियों के चार कारतूस भी नीचे गिर गए। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि बाइक सवार चार की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने गाली-गलौज की और हथियार के बल पर दुकान में रखे गए सभी जेवरात लेकर भाग गए। जाते समय मारपीट की और सर पर पिस्टल की बट से मार दिया। जिससे सर फट गया और खून बहने लगा। घटना के बाद दुकानदारों ने तत्काल 112 डॉयल कर पुलिस को लूट की घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही दरौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की। जहां सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

घटना की जांच करने पहुंचे एसपी मनोज कुमार तिवारी व डीआइजी निलेश कुमार बीच बाजार में दिनदहाड़े हथियार के बल पर हुए लगभग 12 लाख रुपए की लूट की सूचना पर पहुंचे थे और घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही दुकान में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला। वही लूट की इस सूचना के बाद कई पुलिस पदाधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।

वहीं लूट की सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक अमरनाथ यादव ने पीड़ित दुकानदार से बातचीत की व पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पूर्व विधायक ने कहा कि बिहार में लगातार अपराध बढ़ रह है। दिनदहाड़े अपराधी घटना को अंजाम दे रहे हैं और प्रशासन चूप बैठा है। वहीं पूर्व विधायक ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की व कहा कि सभी व्यवसायियों को हथियार का लाइसेंस दिया जाए। घटना के बाद आक्रोशित व्यवसायियों ने विरोध में अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं। वहीं दुकानदारों ने कहा कि इस तरह की घटना से दुकादारों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। वही मंगलवार देर संध्या उत्कर्ष माइक्रो फाइनेंस कर्मी से भी एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में आए अपराधियों ने बाइक को आगे से घेरा और उत्कर्ष बैंक कर्मी से 54620 रूपए छीन लिए।

NSIT
Nsmch

सिवान से परवेज महमूद की रिपोर्ट