LATEST NEWS

  • Muzaffarpur SSP Kantesh Kumar Mishra Puja Pandal Inspection
  • Navratri 2026 Muzaffarpur:सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले SSP कांतेश कुमार मिश्रा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

  • Bihar News : भागलपुर में वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन आश्रयणी क्षेत्र से 50 किलोग्राम प्रतिबंधित महाजाल किया जब्त
  • Bihar News : भागलपुर में वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन आश्रयणी क्षेत्र से 50

  • Bihar News :  सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की जांच के बीच 5 थानों की टीम ने ज्वेलरी दुकान पर मारा छापा, मचा हड़कंप
  • Bihar News : सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की जांच के बीच 5 थानों की टीम

  • Bihar IPS Transfer list
  • Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के नए SDPO, कार्तिकेयन ए.के. पुलिस मुख्यालय भेजे गए

  • Bihar News : भोजपुर में नाबालिग लड़कियों को जबरन डांसर बनाने का रैकेट बेनकाब, पुलिस ने 12 को कराया मुक्त, महिला सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : भोजपुर में नाबालिग लड़कियों को जबरन डांसर बनाने का रैकेट बेनकाब, पुलिस ने 12 को

Bihar Crime News : सिवान में अपराधी ने फोन कर नर्सिंग होम के मैनेजर से 25 लाख रूपये मांगी रंगदारी, पुलिस ने अपराधी को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : सिवान में अपराधी ने फोन कर नर्सिंग होम के मैनेजर से 25 लाख रूपये रंगदारी की मांग की. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : सिवान में अपराधी ने फोन कर नर्सिंग होम के
25 लाख की मांगी रंगदारी - फोटो : PARWEJ

SIWAN : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में शहर के आंदर ढाला रामनगर के समीप स्थित लक्ष्मी नर्सिंग होम के मैनेजर चंदन कुमार सिंह के मोबाइल पर लगभग चार दिन पूर्व 22 अप्रैल को समय पौने तीन बजे के आसपास अज्ञात अपराधी द्वारा मोबाइल नम्बर- 9005945009 से 25 लाख रुपए की रंगदारी मांगने और नहीं देने पर जान मारने की धमकी दिया गया था। 

इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस कप्तान नीरज कुमार सिंह के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक साईबर थाना सुशील कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। इस दौरान तकनीकी शाखा के सहयोग से  26 अप्रैल को कांड का सफल उद्भेदन किया गया और रंगदारी की मांग करने वाले व्यक्ति आंदर  थाना क्षेत्र के मदेशिलापुर निवासी अमरनाथ यादव के पुत्र धर्मेंद्र कुमार यादव को रंगदारी मांगने वाले मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया जिसने अपना अपराध स्वीकार किया है।

Diarch GO

इस मामले को लेकर नगर थाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जहाँ पर मीडिया से बातचीत के क्रम में साईबर थाना के डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार धर्मेंद्र कुमार यादव का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है जिसे गिरफ्तार कर कानूनी कारवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि लक्ष्मी नर्सिंग होम के मैनेजर से रंगदारी मामले के सफल उद्भेदन में छापामारी दल के रूप पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना अध्यक्ष राजू कुमार, थानाध्यक्ष आंदर,एसआईटी टीम,एस.ओ.जी टीम शामिल रहे।

सिवान से परवेज महमूद की रिपोर्ट