LATEST NEWS

  • Muzaffarpur SSP Kantesh Kumar Mishra Puja Pandal Inspection
  • Navratri 2026 Muzaffarpur:सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले SSP कांतेश कुमार मिश्रा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

  • Bihar News : भागलपुर में वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन आश्रयणी क्षेत्र से 50 किलोग्राम प्रतिबंधित महाजाल किया जब्त
  • Bihar News : भागलपुर में वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन आश्रयणी क्षेत्र से 50

  • Bihar News :  सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की जांच के बीच 5 थानों की टीम ने ज्वेलरी दुकान पर मारा छापा, मचा हड़कंप
  • Bihar News : सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की जांच के बीच 5 थानों की टीम

  • Bihar IPS Transfer list
  • Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के नए SDPO, कार्तिकेयन ए.के. पुलिस मुख्यालय भेजे गए

  • Bihar News : भोजपुर में नाबालिग लड़कियों को जबरन डांसर बनाने का रैकेट बेनकाब, पुलिस ने 12 को कराया मुक्त, महिला सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : भोजपुर में नाबालिग लड़कियों को जबरन डांसर बनाने का रैकेट बेनकाब, पुलिस ने 12 को

Bihar Crime News : सिवान में शिक्षक को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली, दो साल पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar Crime News : सिवान में एक शिक्षक ने दूसरी बार अपराधियों की गोली को चकमा दे दिया है. दो साल में दूसरी बार बदमाशों ने उनपर गोली चलायी है. जिसके बाद अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है...पढ़िए आगे

Bihar Crime News : सिवान में शिक्षक को बाइक सवार अपराधियों न
शिक्षक को मारी गोली - फोटो : SOCIAL MEDIA

SIWAN : सिवान के जामो थाना क्षेत्र के पलटूहाता और खोड़ीपाकर के बीच एक शिक्षक को अपराधियों के द्वारा गोली मार दी गई है। गोली लगने की घटना के बाद शिक्षक और उनके साथी शिक्षक सड़क के बीचो-बीच गिर गए। स्थानीय लोगों व सहयोगी शिक्षक के सहयोग से जख्मी शिक्षक को सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां गंभीर हालत में शिक्षक का इलाज जारी है। 

गोली लगने वाले की पहचान ललन मांझी पिता रामनरेश मांझी ,अली नगर चैनपुर, जीबी नगर थाना क्षेत्र के रहनेवाले के रूप में हुई है। गोली लगने वाले पीड़ित के सहयोगी शिक्षक मनोज कुमार पासवान के द्वारा बताया गया की रोज की तरह वह और ललन मांझी एक ही बाइक पर बैठकर सिवान की तरफ आ रहे थे। तभी दो हेलमेट लगाए अपराधियों के द्वारा पीछा करने के बाद गोली मारी गई। 

Diarch GO

आपको बता दे कि करीब 2 साल पूर्व भी शिक्षक को गोली मारी गई थी। जिसमें शिक्षक बाल बाल बच गए थे। 

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट