LATEST NEWS

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

  • Munger robbery case
  • Munger robbery case: मुंगेर में ज्वेलर्स कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटी चांदी, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

79th independence day - सिवान में स्वतंत्रता दिवस पर हिना शहाब ने किया ध्वजारोहण, महिलाओं की आवाज़ बनीं प्रेरणा

79th independence day - सिवान में आज लोकसभा प्रत्याशी हेना शहाब ने आज सिवान के इंजीनियरिंग कॉलेज, इंडियन पब्लिक स्कूल, यूनानी कॉलेज तथा रघुनाथपुर विधानसभा अंतर्गत गाभिरार बाजार स्थित शिश कॉम्प्लेक्स के एस जी एम पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण किया

79th independence day - सिवान में स्वतंत्रता दिवस पर हिना शह

Siwan - स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पूरे जिले में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसी कड़ी में सिवान के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी गई।

राजद नेत्री, महिलाओं की बुलंद आवाज़ और लोकसभा प्रत्याशी हेना शहाब, जो स्वर्गीय सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी भी हैं, ने आज सिवान के इंजीनियरिंग कॉलेज, इंडियन पब्लिक स्कूल, यूनानी कॉलेज तथा रघुनाथपुर विधानसभा अंतर्गत गाभिरार बाजार स्थित शिश कॉम्प्लेक्स के एस जी एम पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, स्थानीय नागरिकों और महिलाओं को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन सिर्फ जश्न का ही नहीं, बल्कि उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का दिन है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आज़ादी दिलाई।

NSIT
Nsmch

हिना शहाब ने कहा हमारी आने वाली पीढ़ी को देश की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा के लिए हमेशा सजग रहना होगा। शिक्षा, समानता और भाईचारा ही एक मजबूत भारत की पहचान है।”


कार्यक्रम में राष्ट्रगान गूंजते ही वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और कविता पाठ कर सभी का मन मोह लिया। वहीं, महिलाओं की भारी संख्या में मौजूदगी ने यह साबित कर दिया कि हिना शहाब सचमुच "महिलाओं की आवाज़" बन चुकी हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से न केवल शिक्षा संस्थानों में देशभक्ति की भावना प्रबल होती है, बल्कि बच्चों को अपने देश के गौरवशाली इतिहास से जुड़ने का अवसर भी मिलता है।

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट