LATEST NEWS

  • Nalanda Murder Man Shot Dead
  • Bihar News: पार्किंग विवाद में खूनी वारदात, पड़ोसी ने के सिर में मारी गोली, दशहरा मनाने आया था

  • PM Awas Yojana Beneficiaries
  • Bihar News: आवास योजना की सूची से नाम गायब होने पर भड़के ग्रामीण, आवास सहायक पर 3 हजार

  • Bihar Vande Bharat Special Train 2026
  • Bihar Vande Bharat Special Train 2026: दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, पटना-दिल्ली वंदे भारत स्पेशल का

  • PM Kisan 24th Installment 2026
  • PM Kisan 24th Installment 2026: बिहार के किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार, इस दिन खाते में

  • Bihar Crime:पुराने हत्याकांड की रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
  • Bihar Crime:पुराने हत्याकांड की रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Bihar Weather: बिहार में कुदरत का कहर, आंधी-तूफान ने ली 7 जिंदगियां, हाहाकार के बाद जागा प्रशासन

Bihar Weather: तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने ऐसी तबाही मचाई कि दो महिलाओं और एक बुजुर्ग समेत कुल सात लोगों की जान चली गई.

Havoc of storm in siwan
कुदरत का कहर- फोटो : reporter

Bihar Weather: सोमवार शाम सिवान जिले पर कुदरत का कहर टूट पड़ा. तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने ऐसी तबाही मचाई कि दो महिलाओं और एक बुजुर्ग समेत कुल सात लोगों की जान चली गई. पेड़ गिरने, दीवार ढहने और छत से गिरने जैसी हृदय विदारक घटनाओं ने पूरे जिले को शोक और भय में डुबो दिया है. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

कहां, कैसे हुई मौतें?

बहादुर गांव, बरहड़िया थाना: 30 वर्षीय मजदूर शाहिद अख्तर छत पर काम करते हुए संतुलन बिगड़ने से गिरे और उनकी मौत हो गई.

बसंतपुर थाना क्षेत्र (बसांव गांव): 55 वर्षीय नंदकिशोर सिंह पर नीम का पेड़ गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

बसंतपुर थाना क्षेत्र (विशुनपुरा गांव): 40 वर्षीय अलीमुन बेगम पर महुआ का पेड़ गिरा, जिससे उनकी जान चली गई.

NSIT
Nsmch

लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र (बाजितपुर गांव): 35 वर्षीय व्यवसायी यूसुफ अली पर बरगद का पेड़ कार सहित गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई.

लखनौरा गांव: 52 वर्षीय कलपती देवी घर की दीवार गिरने से मलबे में दब गईं और उनकी जान नहीं बच सकी.

माधोपुर गांव: विजय प्रसाद की पत्नी चंद्रवंती देवी आंगन में थीं, तभी आम का पेड़ उन पर गिर गया, जिससे अस्पताल में उनकी मौत हो गई.

सतवार गांव, जीबी नगर थाना: 75 वर्षीय श्री राम प्रसाद की झोपड़ी ढहने से उसमें दबकर मौत हो गई.

 राहत कार्य:

जिला प्रशासन ने इन दर्दनाक हादसों के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घटनास्थलों पर राहत कार्य शुरू कर दिया है. मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार के आपदा राहत कोष से 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है. इसके साथ ही, आंशिक या पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए घरों के सर्वेक्षण का कार्य भी आरंभ कर दिया गया है.

पूरे क्षेत्र में मातम और सावधानी की अपील:

इन घटनाओं से पूरे जिले में गहरा मातम पसरा हुआ है. स्थानीय जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवारों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं और प्रशासन से शीघ्र राहत प्रदान करने की मांग कर रहे हैं. मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों तक और अधिक आंधी-बारिश की संभावना जताई है, जिसके मद्देनज़र प्रशासन ने आम जनता से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है. 

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट