LATEST NEWS

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

  • Munger robbery case
  • Munger robbery case: मुंगेर में ज्वेलर्स कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटी चांदी, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

Bihar News: गला रेतकर दोस्त की हत्या फिर पेट्रोल से जलाया, टैटू आर्टिस्ट के मर्डर की खौफनाक साजिश का खुलासा

Bihar News: बिहार के सीवान में एक दोस्त ने अपनी दोस्त की हत्या गला रेतकर कर दी जिसके बाद पेट्रोल जलाकर उसे जलाने की भी कोशिश की..पुलिस ने मात्र 5 घंटे में मामले का खुलासा कर दिया है...

सीवान
दोस्त ने की दोस्त की हत्या - फोटो : social media

Bihar News: सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में दोस्ती ने खौफनाक रूप ले लिया। मामूली विवाद के बाद दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त की गला रेतकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए पेट्रोल छिड़ककर शव को जलाने की कोशिश की। मृतक की पहचान टैटू आर्टिस्ट पीयूष कुमार (पिता स्व. रविन्द्र सिंह, निवासी मलमलिया, थाना भगवानपुर हाट) के रूप में हुई, जो 18 अगस्त की शाम से लापता था।

दोस्त ने की दोस्त की हत्या

मंगलवार (19 अगस्त) की सुबह स्थानीय चौकीदार ने खोड़ीपाकर नहर किनारे अधजला शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि युवक की हत्या गला रेतकर की गई और बाद में पेट्रोल डालकर शव जलाया गया।

5 आरोपी धराए 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने एसडीपीओ महाराजगंज के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज तीन घंटे में हत्याकांड का खुलासा कर दिया और 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू, खून से सना कपड़ा और तीन मोबाइल बरामद किए गए।

इनकी हुई गिरफ्तारी 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन कुमार, पिता विनोद कुमार सिंह, निवासी खवासपुर (टोला नन्दपुर), थाना लकड़ी नबीगंज, हिमांशु सिंह, पिता पंकज सिंह उर्फ पप्पु सिंह, निवासी मलमलिया, थाना भगवानपुर हाट, मोहित सिंह, पिता रविन्द्र सिंह, निवासी मलमलिया, थाना भगवानपुर हाट, अनिश कुमार, पिता सत्येन्द्र सिंह, निवासी हरायपुर, थाना बसंतपुर और सूरज कुमार पाण्डेय (24 वर्ष), पिता अवध पाण्डेय, निवासी रतौली, थाना बसंतपुर के रुप में हुई।

NSIT
Nsmch

चंद घंटों में मामले का खुलासा 

पुलिस ने बताया कि हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी मोहित सिंह (पिता मुकेश सिंह, निवासी चरौली, थाना भगवानपुर हाट) फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। इस मामले में मृतक की मां के लिखित आवेदन पर बसंतपुर थाना कांड संख्या 485/25 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। एसडीपीओ महाराजगंज ने प्रेस वार्ता कर बताया कि यह मामला दोस्तों के बीच आपसी विवाद का परिणाम है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए महज कुछ घंटों में पूरे मामले का खुलासा कर लिया।