LATEST NEWS

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

  • Munger robbery case
  • Munger robbery case: मुंगेर में ज्वेलर्स कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटी चांदी, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

Bihar Politics : बीजेपी पर जमकर बरसे पूर्व मंत्री मुकेश सहनी, कहा भाजपा को सिर्फ वोट चाहिए, लोगों की तकलीफों से उसे कोई लेना-देना नहीं...

Bihar Politics : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा की भाजपा को सिर्फ वोट चाहिए, लोगों की तकलीफों से उसे कोई लेना-देना नहीं है....

Bihar Politics : बीजेपी पर जमकर बरसे पूर्व मंत्री मुकेश सहनी
बीजेपी पर निशाना - फोटो : SOCIAL MEDIA

SIWAN : विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज सिवान के भगवानपुर प्रखंड के इंटर कॉलेज मैदान में एक महती जनसभा को संबोधित करते हुए जहां एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं महागठबंधन की सरकार बनने के बाद सभी महिलाओं के खाते में 2500 रुपये प्रतिमाह पहुंचाने का वादा किया। 'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने जोर देकर कहा कि बिहार में 20 साल से नीतीश कुमार की सरकार है, लेकिन बिहार को क्या मिला? आज देश में महंगाई है। पिछले समय जब महागठबंधन की सरकार बिहार में बनी, तब 5 लाख बेरोजगार युवकों को नौकरी दी गई।

उन्होंने कहा कि आज बिहार से लाखों युवा पलायन कर अन्य राज्यों में जा रहे हैं। जब महागठबंधन की सरकार आएगी, तो बिहार में उद्योग धंधे लगाए जाएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के लोगों को पांच किलो चावल नहीं, विशेष राज्य का दर्जा चाहिए। बच्चों को नौकरी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज जो सरकार है, वह चाहती है कि गरीब का बच्चा गरीब रहे। हमारी मांग है कि देश में जातीय जनगणना हो और जिसकी जितनी जनसंख्या, उसकी उतनी भागीदारी मिले। सहनी ने कहा कि आज हिंदू और मुसलमान किया जा रहा है। 

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिहार में अब बदलाव की जरूरत है। बिहार में जब बदलाव होगा, तो महागठबंधन की सरकार बनेगी, जो गरीब की सरकार होगी और न्याय देने वाली सरकार होगी। बिहार अपराधमुक्त होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सोच सामाजिक न्याय की रही है। हम लोग बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर को मानने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि आज 12 साल से निषाद आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार अभी तक नहीं दे पाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सिर्फ आपका वोट चाहिए। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता  बीके सिंह, मोहम्मद नुरुल होदा, प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद, सुनीता सहनी और राष्ट्रीय सचिव नीतीश द्वेदी भी मौजूद रहे।