LATEST NEWS

  • Bihar Panchayat
  • Bihar News: बिहार पंचायत में रिश्तेदार की एंजेंसी के जरिए सामान की सप्लाई, सरकारी राशि पर उठे सवाल

  • Boat Capsizes in Bihar
  • Bihar Boat Accident: गंगा नदी में पलटी नाव, दो लोग लापता, चार घायल

  • Bihar Vidhanmandal Winter Session
  • Bihar Vidhanmandal Winter Session: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, 5 दिन तक सदन में गरमाएगी

  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ,  आनंद किशोर समेत 3 प्रशासनिक अधिकारियों से भी होगी पूछताछ
  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ, आनंद किशोर समेत

  • Bihar Changes Teachers Leave Rules
  • Bihar Teachers Leave Rules:बिहार में शिक्षकों की छुट्टी के बदले नियम, अब ई-शिक्षाकोष से ही मिलेगी मंजूरी

बिहार में लापरवाही का चरम महिला डॉक्टर के भांजे ने डिलीवरी का बनाया Live Video, मचा हड़कंप

Siwan Hospital Negligence: नियम के मुताबिक ऑपरेशन थियेटर में किसी की भी एंट्री नहीं होती. जबकि डॉक्टर का भांजा बिना किसी सावधानी के सर्जरी करते हुए वीडियो बना रहा है, जैसे कोई तमाशा चल रहा है.

बिहार में लापरवाही का चरम महिला डॉक्टर के भांजे ने डिलीवरी क
महिला डॉक्टर के भांजे ने डिलीवरी का बनाया Live Video, मचा हड़कंप- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आए दिन सवाल खड़े होते रहते है इसी बीच सीवान में एक महिला डॉक्टर की बड़ी लापरवाही का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति रिल्स बना रहा है और उसके पीछे बैकग्राउंड में एक महिला डॉक्टर ऑपरेशन करती हुई नजर आ रही है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस के वायरल होते ही लोगों का न केवल गुस्सा फुट पड़ा है बल्कि नियम की धज्जिया उड़ाते हुए ऑपरेशन थियेटर ऑपरेशन का रील के मध्यम से तमाशा बनाने पर खरी खोटी सूना रहे है. 

महिला डॉक्टर की लापरवाही

सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहे वीडियो में ऑपरेशन कर रही डॉक्टर की पहचान सीवान शहर के चकिया रोड निवासी महिला कंचन कुमारी के रूप में हुई है. जो एक बीएमएस से डॉक्टर हैं. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति वीडियो बना रहा है और पीछे महिला डॉक्टर कंचन कुमारी ऑपरेशन कर रही है. वीडियों शूट कर रहा युवक दावा करते हुए कहता है की "देखिए यह हमारी मामी है और यह जब भी सीजर करती हैं तो लड़का ही पैदा होता है. देख लीजिए 4–5 लोगों का हमने करवाया है और चार-पांच लोगों को लड़का ही हुआ है."

इस वायरल वीडियो से खुलासा हो अरह है की न केवल यह युवक बल्कि बाकायदा बीएमएस डॉक्टर कंचन कुमारी स्वयं बड़ी लापरवाही करती दिखाई दे रही हिया. डॉक्टर जब ऑपरेशन के दौरान खुद बिना मास्क, बिना कैप के नजर आ रही हैं. एनेस्थीसिया के डॉक्टर भी ऑपरेशन के दौरान मौजूद नहीं थे. वही ऑपरेशन थियेटर में किसी की भी एंट्री नहीं होती, जबकि डॉक्टर का भगिना बिना किसी सावधानी के वो सर्जरी करते हुए वीडियो बनाता है, जैसे कोई तमाशा चल रहा है.