LATEST NEWS

  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ,  आनंद किशोर समेत 3 प्रशासनिक अधिकारियों से भी होगी पूछताछ
  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ, आनंद किशोर समेत

  • Bihar Changes Teachers Leave Rules
  • Bihar Teachers Leave Rules:बिहार में शिक्षकों की छुट्टी के बदले नियम, अब ई-शिक्षाकोष से ही मिलेगी मंजूरी

  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने पुराने नेताओं पर जताया भरोसा
  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने

  • Bihar weather
  • Bihar weather: बिहार में अर्नब तूफान मचाएगा तांडव, 26 जिलों में अलर्ट, 6 में भारी बारिश का खतरा,

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

Encounter in Siwan:सीवान में अपराधी का हाफ एनकाउंटर,लकी तिवारी ने SIT प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप,चश्मदीदों ने बताया सच!

Police Encounter in Siwan:कथित पुलिस मुठभेड़ में जख्मी कई कांडों के आरोपी ने SIT प्रभारी 2009 बैच के दारोगा विनोद कुमार सिंह का लिया नाम,जिले से हो चूका है तबादला,मुफस्सिल थाना प्रभारी रहते हो चुके है निलंबित,पूर्व में भी लगे है गंभीर आरोप

Encounter in Siwan:सीवान में अपराधी का हाफ एनकाउंटर,लकी तिवा
सीवान में अपराधी का हाफ एनकाउंटर,लकी तिवारी ने SIT प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: बिहार के सीवान जिले में फिर एक बार कथित तौर पर अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. इसमें एक अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है.अपराधी के दोनों पैरो में गोली लगी है. घायल अपराधी की पहचान लकी तिवारी के तौर पर की गई है. इस कथित पुलिस मुठभेड़ में जख्मी कई कांडों के आरोपी को जब ईलाज खातिर सीवान सदर अस्पताल लाया गया तो उसने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कई बड़े दावे किये और जिले के SIT प्रभारी 2009 बैच के दारोगा विनोद कुमार सिंह पर व्यक्तिगत खुन्नस में गोली मारने का आरोप चस्पा किया. इस दौरान जब मीडियाकर्मी घायल से इस एनकाउंटर के बाबत सवाल पूछने लगे तब साथ आये पुलिसकर्मियों ने रोक टोक करना शुरू कर दिया. सवाल उठता है आखिर क्या  छुपाने की कोशिश कर रही है सीवान पुलिस? सबसे बड़ा सवाल है की जिस दारोगा पर आरोप लग रह है उस पर विगत दिनों  27-28 जुलाई की दरमियानी रात राहुल यादव जो जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के खड्गी रामपुर गांव  का निवासी है के साथ भी हुए मुठभेड़ में भी नाम लेकर आरोप लगाये गए.

विदित हो की  जिस दारोगा विनोद कुमार सिंह पर कथित एनकाउंटर में आरोप लग रहे है वो मोतिहारी से तबादला होकर सीवान जिला पहुचे थे और मैरवा थाना प्रभारी से लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी रहते हुए वर्ष 2023 के जून माह में तत्कालीन सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा द्वारा निलंबित कर दिया था. आरोप था मनमानी और जानकारी   को छुपाने का. उल्लेखनीय है की विनोद कुमार सिंह का बीते माह जुलाई के 7 तारीख को सारण रेंज के 374 पुलिस सब इंस्पेक्टरों का जो तबादला हुआ के तहत हुए सीवान के 100 सब इंस्पेक्टर शामिल हैं के तहत इनका भी ट्रासफर पडोसी जिले में  हो चूका है. फिर भी यह जिले में इनकी मौजूदगी और 3 सप्ताह के अंदर दो दो अपराधी और पुलिस  के बीच मुठभेड़ में शामिल रहना और फिर गंभीर आरोप लगाना कई सवाल खड़े कर रहा है? 

NSIT
Nsmch

चश्मदीदों ने बताया सच!

घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भंटापोखर गांव के पास हुई. घायल युवक की पहचान लक्खी तिवारी निवासी पंडितपुरा, थाना मैरवा के रूप में हुई है. विदित हो की एसआईटी प्रभारी विनोद कुमार सिंह जिनपर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लग रहा है पूर्व में मैरवा थानेदार रह चुके है. उसे गंभीर हालत में सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों पैरों में घुटने के नीचे गोली लगी है, घटना के बाबत श्यामपुर बाज़ार के लोगो जिसमे गन्ने का रस बेचने वाले और बगल में ही भुजा बेच रहे दूकानदार समेत घटना के चश्मदीदों ने चेहरा नहीं दिखने की शर्त पर बताया की 2 गाड़िया आई और कुछ लोग उतरे सभी सिविल ड्रेस में थे. युवक जो कुछ लोगो के साथ जूस पीने खातिर खड़ा था की और लपके और फिर उसको कब्जे में लेकर एक और चले गए जहाँ सुनसान रहता है पानी जमा हुआ और फिर 2-3 गोलिया चलने की आवाज आई और भी हम लोग भाग गए ........ फिर 

खबर लगातार अपडेट की जा रही  है ?