LATEST NEWS

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

  • Munger robbery case
  • Munger robbery case: मुंगेर में ज्वेलर्स कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटी चांदी, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

'अंट-शंट प्रचार करता है कुछ लोग', सीएम नीतीश ने पीएम मोदी के सामने मंच पर जमकर सुनाया, बिहार के विकास के लिए इनका जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिवान दौरे पर उनके सामने मंच से सम्बोधन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष को आड़े हाथों लिए और जमकर सुनाया.

CM Nitish
CM Nitish - फोटो : news4nation

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि आजकल कुछ लोग अंट-शंट प्रचार करते है. सिवान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बीच अपने सम्बोधन में सीएम नीतीश ने विपक्ष पर हमला बोला. उन्होंने विपक्षी दलों पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाया और अंट-शंट प्रचार करने की बात कही. उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 के पहले बिहार में कुछ भी अच्छा नहीं था. लोग अपने घरों से नहीं निकलते थे. उनके निशाने पर लालू-राबड़ी शासन काल रहा. उन्होंने कहा कि आज महिलाओं की इतनी बड़ी संख्या जनसभा में आई है. इसे बिहार के बदलाव का बड़ा संकेत करार दिया. सीएम नीतीश ने कहा कि उनकी सरकार ने वर्ष 2005 से ही राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने पर विशेष ध्यान दिया है. केंद्र सरकार से मिल रहे सहयोग के लिए पीएम मोदी का आभार जताते हुए उन्होंने बिहार के विकास के लिए पीएम मोदी के सहयोग की सराहना की. 

दरअसल, पीएम मोदी सीवान जिले के पचरुखी प्रखंड स्थित जसौली गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे और 5,897.81 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी इस दौरान नमामि गंगे परियोजना, अमृत भारत योजना, रेलवे, आवास योजना, और शहरी विकास परियोजनाओं से जुड़ी कुल 22 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वे पटना से गोरखपुर के बीच चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

प्रमुख घोषणाएं और परियोजनाएं

पीएम मोदी आज 5,736 करोड़ रुपये की 22 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। 51,000 से अधिक लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त का वितरण करेंगे। 6,684 शहरी गरीब परिवारों को नए घरों की चाबी सौंपी जाएगी। नमामि गंगे परियोजना के तहत 6 योजनाओं का उद्घाटन और 4 का शिलान्यास पीएम मोदी करेंगे। नई वैशाली-देवरिया रेलवे लाइन का उद्घाटन और अमृत भारत योजना के तहत 11 परियोजनाओं की आधारशिला रखा जाएगा। 

इस साल का पांचवा दौरा

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा पिछले 20 दिनों में दूसरा और 2025 में पांचवां बिहार दौरा है। इससे पहले वह 29-30 मई को भी बिहार आए थे। जहां उन्होंने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन और रोहतास में जनसभा को संबोधित किया था। भाजपा इस दौरे को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी के नजरिए से महत्वपूर्ण मान रही है। पार्टी नेताओं का मानना है कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता और विकास एजेंडा चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा।

NSIT
Nsmch