LATEST NEWS

  • Boat Capsizes in Bihar
  • Bihar Boat Accident: गंगा नदी में पलटी नाव, दो लोग लापता, चार घायल

  • Bihar Vidhanmandal Winter Session
  • Bihar Vidhanmandal Winter Session: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, 5 दिन तक सदन में गरमाएगी

  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ,  आनंद किशोर समेत 3 प्रशासनिक अधिकारियों से भी होगी पूछताछ
  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ, आनंद किशोर समेत

  • Bihar Changes Teachers Leave Rules
  • Bihar Teachers Leave Rules:बिहार में शिक्षकों की छुट्टी के बदले नियम, अब ई-शिक्षाकोष से ही मिलेगी मंजूरी

  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने पुराने नेताओं पर जताया भरोसा
  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने

Bihar STF Raid: चिराग पासवान की पार्टी के नेता रईस खान सहित 4 गिरफ्तार, 6 घंटे तक चली STF की छापेमारी, जानिए क्या क्या हुआ बरामद

Bihar STF Raid: चिराग पासवान की पार्टी के नेता रईस खान सहित 4 लोगों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। 6 घंटे की चली छापेमारी में एसटीएफ ने कई संदिग्ध सामान बरामद किया।

रईस खान
रईस खान गिरफ्तार - फोटो : social media

Bihar STF Raid: बिहार के सीवान जिले में बीते दिन एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की। एसटीएफ ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रा) के नेता रईस खान के घर छापेमारी की है। सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में रविवार को पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त छापेमारी करीब 6 घंटे तक चली। जिसके बाद पुलिस ने लोजपा(रा) नेता रईस खान समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। रईस खान खान ब्रदर्स के नाम से इलाके में कुख्यात है।

6 घंटे तक चली छापेमारी

डीआईजी नीलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जानकारी मिली थी कि गांव में आपराधिक तत्व जुटे हैं और हथियार जमा कर रहे हैं। इसके बाद डीआईजी और सीवान एसपी मनोज तिवारी के नेतृत्व में सुबह से छापेमारी शुरू की गई, जो करीब 6 घंटे तक चली।

छापेमारी में ये सामान हुए बरामद 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने रईस खान, मुन्ना खान, अफताब और शाह आलम को गिरफ्तार किया। मौके से एक देसी कट्टा, मादक पदार्थ, 10 मोबाइल फोन, दो वॉकी-टॉकी, एक बुलेटप्रूफ जैकेट, छह चारपहिया वाहन, एक बाइक और दो चाकू बरामद किए गए।

रईस खान पर 52 आपराधिक मामले दर्ज 

अधिकारियों के मुताबिक, रईस खान पर पहले से ही 52 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार्रवाई में एसडीपीओ सदर अजय कुमार, सिसवन सीओ पंकज कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल और एसटीएफ के जवान शामिल थे।

NSIT
Nsmch