LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने पुराने नेताओं पर जताया भरोसा
  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने

  • Bihar weather
  • Bihar weather: बिहार में अर्नब तूफान मचाएगा तांडव, 26 जिलों में अलर्ट, 6 में भारी बारिश का खतरा,

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

Bihar police encounter - बिहार पुलिस ने एक और अपराधी का किया एनकाउंटर, मुठभेड़ में मारी गोली

Bihar police encounter - पुलिस ने शनिवार को कुख्यात अपराधी को मुठभेड़ के दौरान गोली मार दी। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bihar police encounter - बिहार पुलिस ने एक और अपराधी का किया

Siwan -: बिहार के सिवान जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भंटा पोखर गांव में पुलिस की छापेमारी के दौरान हुई गोलीबारी में एक कुख्यात अपराधी लकी तिवारी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि पुलिस और एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसी सूचना के आधार पर भंटा पोखर गांव में छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिसमें कुख्यात अपराधी लकी तिवारी को गोली लग गई और वह घायल हो गया।

लकी तिवारी पर कई मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार, लक्की तिवारी मैरवा के पंडितपुरा गांव का रहने वाला है और उसकी आपराधिक छवि रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि लक्की किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। इसके आधार पर पुलिस ने भंटापोखर के पास छापेमारी की जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने कथित तौर पर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे लक्की के दोनों पैरों में गोली लगी इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज चल रहा है।

घायल अपराधी ने लगाए गंभीर आरोप

अस्पताल में इलाज के दौरान लकी तिवारी ने मीडिया के सामने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उसने दावा किया कि वह फल और जूस खरीदने गया था, तभी पुलिस ने उसे गोली मार दी। 

NSIT
Nsmch

लकी तिवारी ने कहा कि थाना अध्यक्ष विनोद सिंह उस पर पहले से नजर रखे हुए थे और विरोधियों के साथ मिलकर पुलिस ने इस घटना को अंजाम दिया है। उसने यह भी दावा किया कि वह पिछले दो साल से अपने घर पर ही रह रहा था और कहीं बाहर नहीं जाता था।

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट