LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: सिवान में दिनदहाड़े 4 लाख की लूट, हथियार के दम पर एमआर से छीना बै

Bihar News: सिवान जिले के सराय थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात हुई। हथियारबंद बदमाशों ने मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से 4 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद भागने की कोशिश कर रहे अपराधी ट्रैफिक जाम में फंस गए लेकिन बाद में फरार हो गए। पुलिस जा

Bihar News: सिवान में दिनदहाड़े 4 लाख की लूट, हथियार के दम प

सिवान जिले के सराय थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। हरदिया मोड़ के पास स्थित होंडा एजेंसी के सामने दो बाइक सवार अपराधियों ने मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) नीरज कुमार और विजय कुमार से 4 लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

कैसे हुई वारदात?

पीड़ित नीरज कुमार और विजय कुमार मेडिकल क्षेत्र में काम करते हैं। शनिवार को दोनों एसबीआई की बाजार शाखा से क्रमशः 3 लाख और 1 लाख रुपये का चेक भुनाकर बैग में लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे देव होंडा एजेंसी के पास पहुंचे, तभी एक पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधी पीछे से आए और उनका बैग छीनने लगे। जब पीड़ितों ने विरोध किया तो पीछे बैठे अपराधी ने पिस्तौल निकाल ली और गोली चलाने की धमकी दी, जिससे दोनों डरकर रुक गए।

अपराधियों की पहचान में जुटी पुलिस

Diarch GO

लूट की वारदात के बाद अपराधी हरदिया मोड़ की तरफ भागने लगे, लेकिन वहां ट्रैफिक जाम होने की वजह से वे लौटकर फरार हो गए। पीड़ित विजय कुमार के अनुसार, अपराधी ब्लू रंग की पल्सर बाइक पर सवार थे। बाइक चलाने वाला हेलमेट पहने था, जबकि पिस्तौल लिए अपराधी का चेहरा साफ दिख रहा था। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।

बाजार क्षेत्र में बढ़ा खौफ

घटना स्थल के पास एक बैंक, बाइक एजेंसी और कई बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं। दिनदहाड़े हुई इस लूटपाट से दुकानदारों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया है। लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे मुख्य सड़क पर भी वारदात को अंजाम देने से नहीं डर रहे।

पुलिस की कार्रवाई

NSIT
Nsmch

सराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इस मामले में तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ स्थानीय इनपुट्स पर भी काम कर रही है।

बैंक से निकलने के बाद पीछा कर रहे थे अपराधी?

पीड़ितों ने बताया कि बैंक से पैसे निकालने के बाद वे कुछ देर के लिए ललन कॉम्प्लेक्स में रुके थे। इसके बाद जब वे घर के लिए रवाना हुए, तभी देव होंडा एजेंसी के पास अपराधियों ने हमला कर दिया। इस घटना से यह अंदेशा जताया जा रहा है कि अपराधी पहले से रेकी कर रहे थे और बैंक से निकलने के बाद ही उन्होंने एमआर को निशाना बनाया।