LATEST NEWS

  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ,  आनंद किशोर समेत 3 प्रशासनिक अधिकारियों से भी होगी पूछताछ
  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ, आनंद किशोर समेत

  • Bihar Changes Teachers Leave Rules
  • Bihar Teachers Leave Rules:बिहार में शिक्षकों की छुट्टी के बदले नियम, अब ई-शिक्षाकोष से ही मिलेगी मंजूरी

  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने पुराने नेताओं पर जताया भरोसा
  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने

  • Bihar weather
  • Bihar weather: बिहार में अर्नब तूफान मचाएगा तांडव, 26 जिलों में अलर्ट, 6 में भारी बारिश का खतरा,

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

Siwan Crime: सिवान के महाराजगंज में खौफनाक हमला! काजी बाजार में दो सगे भाइयों पर तलवार से हमला, एक की मौत

Siwan Crime: सिवान के महाराजगंज के काजी बाज़ार में दो सगे भाइयों पर धारदार हथियार से हमला किया गया। रितेश कुमार की मौत हो गई, जबकि विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। जानिए पूरी घटना।

Siwan Crime:
सिवान में खेली गई खून की होली!- फोटो : news4nation

Siwan Crime: सिवान ज़िले के महाराजगंज शहर स्थित अत्यंत व्यस्त काजी बाज़ार में गुरुवार (5 जून) की देर शाम एक सनसनीखेज़ घटना सामने आई, जहां दूकान पर बैठे दो सगे भाइयों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरानी बाजार निवासी स्व. कन्हैया प्रसाद के पुत्र विकास कुमार और रितेश कुमार अपनी ऊन की दुकान पर बैठकर सामान की जांच कर रहे थे। इसी दौरान तीन हमलावर वहां पहुंचे और तलवार जैसे धारदार हथियार से दोनों भाइयों पर अचानक हमला कर दिया। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने रितेश कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि विकास कुमार की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन एवं प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल भारती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत होता है। पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस पूरी सतर्कता के साथ जांच में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट