LATEST NEWS

Bihar Politics - प्रधानमंत्री मोदी के सिवान दौरे से पहले जुटने लगे बिहार भाजपा के नेता, दिलीप जाएसवाल, सम्राट ने लिया तैयारियों का जायजा

Bihar Politics - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। जिसको लेकर भाजपा नेताओं ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी नेताओं ने पीएम के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की बात कही है।

Bihar Politics - प्रधानमंत्री मोदी के सिवान दौरे से पहले जुट
सिवान में पीएम के कार्यक्रम की तैयारी में जुटी भाजपा- फोटो : ताबिश इरशाद

Siwan - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 जून को सिवान आगमन को लेकर ज़िला प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियों में पूरी ताकत झोंक दी है। चुनावी दृष्टिकोण से बेहद अहम माने जा रहे इस दौरे को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम स्थल जसौली में जोरशोर से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

शुक्रवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य व विधि मंत्री मंगल पांडे ने स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायज़ा लिया। इस दौरान सिवान के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित तकनीकी और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने दोनों मंत्रियों को आयोजन से जुड़ी हर व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान नक्शे के माध्यम से मंच की संरचना, वीआईपी और आमजन की बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा घेरा, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग स्थल और अन्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।

Diarch GO

दिलीप जायसवाल बोले – “सिवान को मिलेगी विकास की सौगात”

हालांकि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री मंगल पांडे ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और किसी सवाल का जवाब देने से परहेज किया, लेकिन मौके पर मौजूद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार सिवान की जनता के लिए विकास की बड़ी सौगात लेकर आ रहे हैं। यहां कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा होने वाली है, जिससे लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।”

एनडीए का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहेगा – जायसवाल का दावा

एनडीए के संभावित प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस बार एनडीए का प्रदर्शन ज़बरदस्त रहेगा और विपक्ष का सियासी मैदान से पूरी तरह सफाया होगा। जनता का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है और यह आगामी चुनावों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

NSIT
Nsmch

सभा में उमड़ सकता है जनसैलाब, प्रशासन अलर्ट

प्रशासन का अनुमान है कि प्रधानमंत्री की जनसभा में हजारों की संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं और हर स्तर पर तैयारियाँ तेज़ कर दी गई हैं। बीजेपी कार्यकर्ता और जिला प्रशासन मिलकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हर दिन सुबह से देर रात तक तैयारियाँ जारी हैं और जसौली का मैदान अब पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग चुका है।

सिवान के लोग इस ऐतिहासिक दिन के इंतजार में हैं, जब प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट