LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar School News : स्कूल की सफाई नहीं करने पर ‘मनबढ़ू’ शिक्षक का फूटा गुस्सा, छात्र की पिटाई कर तोड़ा पैर, आक्रोशित परिजनों ने जमकर कटा बवाल

Bihar School News : बिहार में शिक्षक की अमानवीय कार्रवाई देखने को मिली है. जहाँ शिक्षक ने स्कूल की सफाई नहीं करने पर छात्र की पीटकर पैर तोड़ दिया......पढ़िए आगे

Bihar School News : स्कूल की सफाई नहीं करने पर ‘मनबढ़ू’ शिक्
शिक्षक ने छात्र का तोडा पैर - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरारपुर में एक शिक्षक की बेरहमी ने शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार कर दिया। आरोप है कि शिक्षक निखिल कुमार ने छात्रों से स्कूल परिसर की सफाई कराने के दौरान सूरज कुमार नामक छात्र को केवल बरामदे में झाड़ू नहीं लगाने पर इतना पीटा कि उसका पैर टूट गया।

पीड़ित छात्र के पिता, ब्रह्मस्थान निवासी प्रकाश कुमार रविदास ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि सूरज के साथ आयुष और गोल्डन नामक दो और छात्रों की भी पिटाई की गई। घायल सूरज को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि की।

Diarch GO

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बुधवार को विद्यालय का घेराव किया और आरोपी शिक्षक को बुलाने की मांग की। हालांकि, वह स्कूल छोड़कर फरार हो गया।

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि शिक्षक पर जातिसूचक गाली देने का भी आरोप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे अनुसूचित जाति एवं जनजाति थाना में दर्ज करने कराने को कहा गया है।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट